सीजफायर में ऐक्शन- इजरायल अब भी जंग में है! ऑपरेशन आयरन वॉल में मार गिराए आतंकी

तेल अवीव
इजरायल और हमास के बीच गाजा में सीजफायर हो गया है। एक तरफ हमास ने इजरायल के तीन अगवा लोगों को रिहा किया तो वहीं यहूदी देश ने बदले में 90 कैदियों को छोड़ दिया। इस सीजफायर समझौते से शांति का माहौल बना है, लेकिन इजरायल ने नया मोर्चा खोल दिया है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज की तरफ से अब वेस्ट बैंक के जेनिन में ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन के तहत इजरायल की सेना ने बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया है। मंगलवार को शुरू हुआ यह ऑपरेश अगले कुछ दिनों तक चल सकता है। इसे इजरायल ने 'ऑपरेशन आयरन वॉल' नाम दिया है। इसमें इजरायल की ओर से ड्रोन्स और हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर टैंकों तक को तैयार रखा गया है।

बेंजामिन नेतन्याहू सरकार के सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यह ऑपरेशन जारी रहेगा। इसके तहत इजरायली सेना की बटालियन 90 लगी है और अन्य कई रेजिमेंट्स को भी लगाया गया है। बता दें कि ऐसे ऑपरेशन पहले भी इजरायल की ओर से किए जा चुके हैं। इजरायल का कहना है कि आतंकी संगठन का सक्रिय रहना एक तरह से बारूद के ढेर पर बैठना है। अहम बात यह है कि इन इलाकों से फिलिस्तीन के सुरक्षा बल लौट गए हैं और अब इजरायल ही यहां ऑपरेशन चला रहा है। इजरायल का कहना है कि लेबनान में हिजबुल्ला और गाजा में हमास के साथ सीजफायर है। ऐसे में यह मौका है, जब वेस्ट बैंक में आतंकियों का खात्मा किया जाए।

यहां इस्लामिक जिहाद से जुड़े आतंकी सक्रिय हैं। जेनिन में एक बड़ा रिफ्यूजी कैंप है, जिसमें आतंकियों के छिपे होने की बात कही जा रही है। इजरायल का कहना है कि यहां लंबे समय से आतंकी सक्रिय रहे हैं और इनकी ओर से कई बार फिलिस्तीन अथॉरिटी पर भी हमले किए गए हैं। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि हम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। यहां पर ऑपरेशन करना भी हमारी ओर से तय टारगेट का ही एक हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि हमें जुदेआ और समारिया जैसे इलाकों में अपनी सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत है। यह भी एक फ्रंट है, जिस पर हमें गाजा और लेबनान की तरह ही मजबूत दिखना होगा। उन्होंने इस्लामिक जिहाद को ईरान की ओर से मिल रहे समर्थन की ओर भी इशारा किया। नेतन्याहू ने कहा कि हम गाजा, लेबनान, सीरिया और यमन में देख रहे हैं कि किस तरह ईरान परेशानी बढ़ा रहा है। ऐसे में वेस्ट बैंक में अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के अभियान को इजरायल ने ऑपरेशन आयरन वॉल का नाम दिया है।

  • admin

    Related Posts

    भारत बना ग्लोबल बिज़नेस हब? गूगल, Nvidia सहित बड़ी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी आ रहे हैं

     नई दिल्ली भारत में इस बार दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण AI सम्मेलन होने वाला है. हम बात कर रहे हैं India AI Impact Summit 2026 की, जो अगले हफ्ते शुरू…

    दहेज कानून की परिधि में लिव-इन संबंध? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट इस समय एक बेहद महत्वपूर्ण और जटिल कानूनी प्रश्न पर विचार कर रहा है, जिसमें क्या एक विवाहित पुरुष के खिलाफ उसकी लिव-इन पार्टनर भारतीय दंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर