विवाद के बाद ऐक्शन: रायपुर में चर्च से ली गई जमीन अब सरकार के हवाले

रायपुर
राजभवन के सामने अंग्रेजों के जमाने में यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट को आवंटित करीब 6 एकड़ जमीन अब राज्य शासन अपने कब्जे में ले रहा है. संपत्ति का व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने की वजह से लीज अवधि खत्म होने के बाद संभागायुक्त ने रायपुर कलेक्टर को आदेश जारी किया है. इस आदेश के जरिए सिविल लाइन में गॉस मेमोरियल और बाबर बंगला के नाम से चर्चित कीमती प्रापर्टी राज्य सरकार को मिल जाएगी.

दरअसल, व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर विवाद चल रहा था. कुछ संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोला था, और आठ सालों से इस पर शासन के सामने मामला लंबित था. राज्य शासन का आदेश आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने बाबर बंगले में बाउंड्रीवाल कर उसे अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

गॉस मेमोरियल मैदान ऐतिहासिक होने के साथ रायपुर के बच्चों और युवाओं के लिए अहम रहा है. यह मैदान बच्चों और युवाओं के लिए उनकी खेल प्रतिभाओं को निखारने का स्थान रहा है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस मैदान में हो रही व्यावसायिक गतिविधियों ने बच्चों और युवाओं से उनका खेल मैदान छीन लिया.

यहां पर सालभर फन वर्ल्ड, प्रदर्शनी और अन्य तरह के आयोजन होने लगे थे, जिसकी वजह से मैदान हर समय बुक रहता था. इन सबके बाद हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडे, सचिव श्याम चावला, उपाध्यक्ष नीलम सिंह सहित संगठन के पदाधिकारियों ने 2017 में रायपुर संभागायुक्त से जमीन के व्यावसायिक उपयोग को लेकर शिकायत की थी. इसके साथ आवंटित जमीन को अपने कब्जे में लेने का सुझाव दिया था.

आम जनता के हित में होगा उपयोग : महापौर

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि राज्य शासन के आदेश के बाद चर्च को दी गई करीब छह एकड़ जमीन अब नगर निगम को मिलने जा रही है. यह जमीन आम लोगों की है. आम शहरवासियों के की यूटिलिटी से संबंधित चीजों भी यहां की जा सकती है. इस संबंध में हम टाउन प्लानर्स से भी चर्चा करेंगे. अभी सिटी मॉडल प्लान पर हमारे आर्किटेक्ट और टाउन प्लानर्स सर्वे कर रहे हैं. उधर, जमीन वापस लेने का शासन का आदेश आने के बाद चर्च के पदाधिकारी नितिन लोरे ने कहा कि हम इस अवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे लाने का प्रयास कर रहे हैं.

admin

Related Posts

दशकों बाद लौटी रौनक: बीजापुर के गांवों में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास से आई नई उम्मीद

रायपुर लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में अब बदलाव की बयार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। नियद…

खारंग नदी क्षेत्र में कार्रवाई तेज: ट्रैक्टर पलटने पर FIR, अवैध उत्खनन रोकने सख्त निगरानी

रायपुर. बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच के बाद खनिज विभाग और जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रुख अपनाया है। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार