कुशल व्यवहार और प्रबंधन कौशल से जनसंपर्क में हासिल की कामयाबी : अशोक मनवानी

70 वे जन्म दिवस पर विशेष- संक्षिप्त जीवन परिचय

ताहिर अली, जन्म दिनांक 3 अक्टूबर 1954   

 कुशल व्यवहार और प्रबंधन कौशल से जनसंपर्क में हासिल की कामयाबी : अशोक मनवानी

   भोपाल                
ताहिर अली मुझसे आयु में लगभग 10 वर्ष बड़े हैं। मेरी उनकी पहली मुलाकात वर्ष 1990 में हुई। तब हम लोग जिलों में पदस्थ थे। मुख्यालय की एक बैठक में हम मिले थे। पहली ही भेंट में ताहिर भाई की जिस बात ने मुझे प्रभावित किया वह था उनका सौम्य और सरल व्यवहार।

 जनसंपर्क मुख्यालय सहित विभिन्न वरिष्ठ मंत्रियों के साथ प्रचार का दायित्व कुशलता पूर्वक संभालने वाले ताहिर अली संपर्क के मामले में तत्पर रहते हैं।दूरभाष के उपकरण का उन्होंने उसे युग में अधिकतम उपयोग किया जब यह उपकरण बहुत कम लोगों के पास होता था और मोबाइल नहीं हुआ करते थे। मोबाइल आने के बाद तो गत दो दशक में उन्होंने सफलता के नए झंडे ही गाड़ दिए। इसमें सहयोग सिर्फ मोबाइल उपकरण का नहीं है। अपितु व्यक्ति की सजगता और अपने आसपास के वातावरण के प्रति चौकन्ना बने रहने और प्रासंगिक रहकर समाचार माध्यमों से जुड़ाव रखना  मायने  रखता है।

क्तिगत संबंधों को महत्व देने जैसे कई पहलू ताहिर भाई को सबसे अलग बनाते हैं। उन्होंने एक पढ़े लिखे परिवार की पृष्ठभूमि का भी लाभ लिया और उच्च शिक्षा के पिता के अनुभवों को स्वयं आत्मसात करते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास किया। अध्ययनशीलता में एक बार कुछ कमी रह जाए तो चल जाता है लेकिन व्यवहारिक जीवन में सक्रिय रहकर जनसंपर्क के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना सरल हो जाता है। ताहिर भाई ने संबंधों को तरजीह दी। इसलिए जो 30 या 35 वर्ष पूर्व उनके साथ काम कर चुके हैं आज भी उनसे जुड़े हुए हैं। इन मित्रवत संबंधों के लिए व्यक्ति को समय देना होता है।

यदि किसी की रुचि फिल्में देखने और खेल के मैदान में समय बिताने में है तो वह इन संबंधों के निर्वहन में कुछ पीछे रह सकता है। लेकिन ताहिर मियां पुराने शहर में रहते हुए भी नए भोपाल शहर से उसी तरह जुड़े होते हैं जैसे उस घटना या व्यक्ति से मुलाकात के स्वयं साक्षी हों।अनेक अवसरों पर उनकी इस कुशलता को मैंने अनुभव किया है।प्रचार प्रसार के लिए अखबारों के साथ रेडियो, दूरदर्शन और टीवी चैनलों के उपयोग में वे माहिर हैं इसलिए कहा जाता है कि वे सिर्फ ताहिर नहीं बल्कि माहिर भी हैं। मेरे कुछ मित्र उन्हें ताहिर अली की जगह इंतजाम अली भी कहते हैं। यह बात हास्य व्यंग्य की नहीं बल्कि  उनकी वास्तविक प्रशंसा की प्रतीक भी है।

मुझे याद है एक बार किसी वीआईपी को फ्लाइट कैच करनी थी और उनकी बैठक अभी लंबी चलनी थी। ताहिर अली ने एक अतिरिक्त वाहन का प्रबंध किया और भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग की दूसरी ओर एअरपोर्ट मार्ग पर उसे खड़ा कर दिया था। वी आई पी महोदय मंत्रालय से बैठक खत्म कर एयरपोर्ट रवाना हुए, तब लालघाटी के पास फ्लाय ओवर का निर्माण नहीं हुआ था, इसलिए कई बार लोगों की फ्लाइट छूट जाया करती थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने पर फाटक बंद था। तब ताहिर अली ने जो उस वी आई पी  को एस्कॉर्ट कर रहे थे रेलवे ट्रैक क्रॉस करवारकर गेट के उस तरफ खड़े वाहन तक ले गए। वी आई पी  महोदय हतप्रभ रह गए और उन्हें समय पर फ्लाइट मिल गई। यह एक उदाहरण सिद्ध करता है कि व्यक्ति जीवन में कहाँ-कहाँ किस-किस तरह से प्रबंधन कर सकता है।

 ताहिर भाई की जन्म वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई। उनके लिए आज इतना ही । उनके गुणों की चर्चा एक विस्तृत आलेख में की जा सकती है। वे  दीर्घायु शतायु हों। हार्दिक शुभकामनाएं।
* अशोक मनवानी
* ⁠संयुक्त संचालक , जनसंपर्क

  • admin

    Related Posts

    आईटीआई धामनोद के विद्यार्थियों ने समझी ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली

    भोपाल.  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धामनोद के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम पी ट्रांसको) के 132 केवी सब…

    2050 स्थानों पर जाँच कर 2912 सिलेंडर किये गये जप्त : खाद्य मंत्री राजपूत

    भोपाल.  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी) पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर