CM आतिशी से हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की भी मांग की: भाजपा

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है। दशहरे पर आतिशी के भाषण का एक हिस्सा शेयर करते हुए भाजपा नेता उन पर तंज कस रहे हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तो हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की भी मांग की है। भाजपा नेताओं ने वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि आतिशी ने कहा कि ‘असत्य की जीत होकर रहेगी, अन्याय की जीत होकर रहेगी।' हलाकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

दशहरे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की सीएम आतिशी समेत तमाम बड़े-बड़े नेता अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। दिल्ली की सीएम आतिशी ने आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कमिटी इंद्रप्रस्थ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उन्होंने रावण दहन से पहले मंच से संबोधित भी किया। आतिशी ने कहा कि विजयादशमी का दिन इस बात का प्रतीक है कि असत्य चाहे जितना शक्तिशाली लगे जीत हमेशा सत्य की होती है। भगवान राम ने हमें सिखाया है कि चाहे कितनी भी कठिनाई हो मर्यादा के रास्ते से नहीं हटना है। भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चलना है। असत्य के खिलाफ संघर्ष करना है, अन्याय के खिलाफ खड़े रहना है।

आतिशी के इसी भाषण से एक क्लिप शेयर करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि उन्होंने असत्य और अन्याय की जीत की बात कही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी वीडियो को साझा करते हुए आतिशी से माफी की मांग की। खबर लिखे जाने तक आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

सचदेवा ने एक्स पर लिखा, ‘आज विजयादशमी है और पूरा देश असत्य और अन्याय पर सत्य और न्याय की जीत का उत्सव मना रहा है। एक तरफ तो पूरी दिल्ली पहले से ही AAP के विधर्मी और भ्रष्टाचारी चरित्र से परिचित है और दूसरी तरफ खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का यह कहना 'असत्य की जीत होकर रहेगी और अन्याय की जीत होकर रहेगी' उनकी विचार पूर्ण दूषित मानसिकता का खुला प्रदर्शन है और हिंदू जनभावनाओं को आहत करने का पूर्ण प्रयास भी है। आम आदमी पार्टी और आतिशी मार्लेना को हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए; जिस प्रकार AAP की मुख्यमंत्री के विचार हैं उसे देखकर दिल्ली के आम जनमानस ने इन्हें सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।'

admin

Related Posts

दो मेट्रो स्टेशनों को मिला नया नाम, राज्य नामकरण प्राधिकरण की सिफारिश पर सरकार की मुहर

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दो मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली राज्य नामकरण प्राधिकरण (SNA) की…

यात्रियों को राहत: राजधानी की सड़कों पर उतरीं 500 ई-बसें, दिल्ली–पानीपत बस सेवा शुरू

नई दिल्ली दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 1 views
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर