16 साल की लड़की को मॉडल बनाने का सपना दिखा आरोपी जुबैर रतलाम ले भागा, मामला दर्ज

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को मॉडल बनाने के सुनहरे सपने दिखाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर घर से भगाकर रतलाम ले गया। फिर उसने नाबालिग पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। साथ ही उसका नाम तक बदल दिया।

नाबालिग के घर से गायब होने के बाद स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार रात को नाबालिग को रतलाम से बरामद कर लिया। नाबालिग ने स्वजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को अपहरण की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

स्कूल छात्रा है नाबालिग, मॉडल बनना चाहती है

    थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह सेंगर का कहना है कि अभी तक अपहरण की ही शिकायत की गई है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा है, जिसे मॉडलिंग करना पसंद है। उसकी पहचान ऐशबाग निवासी जुबैर से हुई थी।

जुबैर ने नाबालिग को बताया कि वह मॉडलिंग एजेंसियों से जुड़ा है और उसे बड़ी मॉडल बनवा सकता है। नाबालिग उसकी बातों से प्रभावित हो गई और दोनों की दोस्ती हो गई। 25 मई को वह नाबालिग को उसके घर से ले गया था।

    उसने पीड़िता से शादी करने का वादा किया और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाना भी शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने नाबालिग का नाम बदलकर उसे नया नाम तक दे दिया था।
    इधर बेटी के घर से चले जाने पर पिता ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी को रतलाम से पकड़ा। बाद में पीड़िता की शिकायत पर ऐशबाग थाने में केस दर्ज किया गया।

admin

Related Posts

अनोखा मामला: तीन दिन से पार्क में चर रहा घोड़ा हिरासत में, नगर पालिका सख्त

 सीहोर  शहर में नगर पालिका की एक अनोखी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। रविन्द्र सांस्कृतिक भवन परिसर में विकसित हरियाली को नुकसान पहुंचा रहे एक घोड़े को आखिरकार…

फिल्मी अंदाज में कार्रवाई: एंबुलेंस में छिपकर पहुंची पुलिस, बालाघाट में रेत माफिया पर बड़ा एक्शन

बालाघाट प्रदेश में अनुबंध समाप्त होने के बाद भी रेत घाटों पर अवैध खनन जारी है। बालाघाट में वैनगंगा नदी के भमोड़ी घाट पर मंगलवार को दो एंबुलेंस से पहुंची…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात