केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग को कमजोर करने का आरोप लगाया: कैप्टन अजय यादव

चंडीगढ़
हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय यादव ने बुधवार को खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग को कमजोर करने का आरोप लगाया। अजय यादव ने कहा कि 'भारत जोड़ो संविधान अभियान' 26 नवंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। जो असमानता आ रही है, उसके बारे में इस अभियान में बात की जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े पूंजीपतियों के हाथों में एयरपोर्ट, बंदरगाह और रेलवे स्टेशन दिए जा रहे हैं। चुनाव आयोग की शक्तियां कम की जा रही हैं। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) और आयकर विभाग का दुरुपयोग किया रहा है। जो भाजपा में शामिल हो जाते हैं, वे पाक-साफ हो जाते हैं और जो कांग्रेस में रहते हैं, उनके ऊपर जांच एजेंसियों के छापे पड़ते हैं। इन सभी विषयों पर इस अभियान में बात की जाएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में सर्वेक्षण हो जाता है। जानवरों तक का सर्वेक्षण हो जाता, लेकिन क्या कारण है कि जातीय जनगणना नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा, "जातीय जनगणना करने से अमीर और गरीब के बारे में पता चलेगा और असमानता को दूर करने में मदद मिलेगी। असमानता को दूर करने के लिए हम नीति बना सकते हैं और लोगों को समानता का अधिकार देने की बात करेंगे।"

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस पर बिटक्वाइन के इस्तेमाल का आरोप लगा रही है। इस पर कैप्टन यादव ने कहा कि आरोप लगाना बहुत आसान है, लेकिन उनका एक मंत्री पांच करोड़ रुपये का साथ पकड़ा गया है। वह बाकायदा एक होटल के अंदर पैसे बांटते हुए पकड़ा गया है। ऐसे में वे पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखें। बिटक्वाइन का सिर्फ आरोप है, जबकि उनके खिलाफ तो सबूत मिल गया है।

admin

Related Posts

बीजेपी ने थलापति विजय को दिया आकर्षक ऑफर, डिप्टी CM और 80 सीटें देने की पेशकश

 चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता से…

असम चुनाव 2026: AAP ने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, चुनावी बिगुल बजाया

गुवाहाटी असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक बिसात अब बिछनी शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान