आरोपी तस्लीम खान ने छात्रा को बात करने के बहाने बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में दुष्कर्म किया

ग्वालियर
 पुरानी छावनी स्थित हीरा नगर में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ सोहेब उर्फ तस्लीम खान ने दुष्कर्म किया। छात्रा को बात करने के बहाने बाइक पर बैठाकर घर से करीब दो किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में ले गया।

यहां छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद छात्रा को छोड़कर भाग गया। अंधेरा हो चुका था, छात्रा डरी-सहमी एक पेड़ के नीचे रातभर बैठी रही। उसके स्वजन ढूंढते रहे। सुबह छात्रा बदहवास हालत में अपने घर पहुंची और बिलखते हुए पूरी आपबीती स्वजन को बताई।

सातवीं क्लास में पढ़ती है छात्रा

स्वजन उसे लेकर पुरानी छावनी थाने पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। छात्रा कक्षा-सात में पढ़ती है। उसने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाला सोहेब उर्फ तस्लीम खान उसका कई दिनों से स्कूल से घर आते-जाते समय पीछा करता था।

सब्जी की दुकान पर गई थी

वह शाम को अपने घर के पास सब्जी की दुकान पर गई थी। यहां वह भी आ गया। उससे कहा कि वह उससे कुछ बात करना चाहता है। इसलिए उसने बाइक पर बैठकर कुछ दूर साथ चलने के लिए कहा। छात्रा ने इनकार किया तो जबरन बैठाया और अपने साथ ले गया।
जमीन पर पटका

घर से दो किलोमीटर दूर ले जाकर उसे जमीन पर पटका। फिर दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे वहीं छोड़कर भाग गया।

घबराई हुई थी

रात हो गई तो छात्रा वहीं बैठ गई। सुबह छात्रा घर लौटी। वह बहुत घबराई हुई थी। आरोपित ने धमकी भी दी थी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। उसके पूरे परिवार की हत्या कर देगा।

admin

Related Posts

अग्रवाल महासभा की सक्रिय महिला प्रदेश अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

भोपाल.  मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल ने आज अपने पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। यह निर्णय उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता…

CM यादव ने कहा- MSME इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केंद्र और लाखों परिवारों की आत्मनिर्भरता का आधार

एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने उपलब्ध करा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन