आरोपी यूपी से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोंडागांव की युवती को मुंबई में डेढ़ साल बंधक बनाकर अनाचार

कोंडागांव.

डेढ़ साल तक युवती को मुंबई में बंधक बनाकर उनके साथ अनाचार मामले में कोंडागांव पुलिस को सफलता मिली है. आरोपी युवक को यूपी के कानपुर से गिरफ्तार किया गया है. आज प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि कोंडागांव जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली युवती के साथ आरोपी युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी.

अभी पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. पीड़िता के मुताबिक, पहले आरोपी ने फोन कॉल पर बात करना शुरू किया. अननोन नंबर से कॉल आने पर उसे इग्नोर करने लगी, फिर उस नंबर को ब्लॉक कर दिया. फिर नए-नए नंबरों से कॉल आने लगे. सभी नंबरों को ब्लॉक करती गई, मगर धीरे-धीरे आरोपी युवती को अपने झांसे में ले ही आया.

बस में चिल्लाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई युवती
बातचीत होने लगी और मामला दोस्ती तक जा पहुंचा. फिर आरोपी हमेशा युवती का पीछा करता रहता. कहां जाती कहां आती है, सभी जगह वह पहुंच जाता था. युवती की अचानक तबीयत खराब होने से वह कोंडागांव इलाज के लिए पहुंची. पीछा करता हुआ आरोपी भी पहुंच गया, फिर जो हुआ यकीन मानिए वारदात की कहानी सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सुनसान जगह देखकर आरोपी ने युवती की गर्दन पर एक कांच की बोतल फोड़कर गले पर लगा दिया और उसे चलते रहने को कहा, युवती को एक समय लगा कि बस में बैठने से पहले वह चिल्लाए और लोगों की मदद मांगे, मगर हिम्मत नहीं जुटा पाई और आरोपी उसे सीधे मुंबई लेकर पहुंच गया.

मुंबई में बंधक बनाकर रखा, मारपीट भी करता रहा
इस बीच युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर उनके परिजनों को मैसेज कर दिया कि वह सही सलामत है और उसे एक लड़के से प्यार हो गया है. वह घर बसाने चली गई है. घर वाले उसकी चिंता ना करें. मुंबई ले जाकर आरोपी ने युवती को एक कमरे में बंद रखा. उसके साथ मारपीट भी करता था. कमरा ऐसा कि जहां बाहर से हवा भी नहीं मिलती थी. कमरे में रोशनी भी नहीं आती थी. हमेशा चिल्लाने की आवाज आसपास से आती रहती थी. युवती के पास मोबाइल नहीं था और दोनों हाथ बंधे हुए थे.

कमरे में मोबाइल भूल गया आरोपी, फिर युवती ने जुटाई हिम्मत
हैवानियत की हदें यहीं नहीं रुकी. आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर केमिकल डालकर जला दिया. अचानक एक दिन आरोपी युवक जब काम पर चला गया तो वह मोबाइल छोड़ गया था. बस इस मौके को युवती नहीं छोड़ना चाहती थी और उसने मोबाइल से एक नंबर निकाला. आरोपी युवक जिस कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था उसके मालिक को कॉल लगाकर युवती ने पूरी आपबीती बताई. इसके बाद मालिक उसे छुड़वाने की जुगाड़ में लग गया और उसकी हाथों को खोला और यहां से जल्दी निकल जाने की बात कही.

ट्रेन में टीटी को बताई घटना तो मिली मदद
सहमी युवती रेलवे स्टेशन तक पहुंची और ट्रेन पर जा चढ़ी. पहली बार ट्रेन पर सफर कर रही युवती डरी सहमी सी बैठी हुई थी और अचानक से टीटी उनके पास पहुंचकर उनसे टिकट दिखाने को कहा. फिर जवानों को युवती ने सारी कहानी बताई. फिर टीटी ने उसे आगे जाने के लिए कहा और उनकी तरफ से मदद मिली. मुंबई के जिस व्यापारी ने उसे ट्रेन पर जाने को कहा था उसने रायपुर स्टेशन पर भी अपने परिचितों को पूरी कहानी बताकर इस युवती को पिकअप करने की बात कही थी. आखिरकार किसी तरह युवती बस बैठकर कोंडागांव पहुंची और अपने घर में सारी कहानी बताई. युवती को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल लाया. फिलहाल उनका उपचार जारी है.

admin

Related Posts

शिक्षा और समानता के संदेश को अपनाएं, ज्योतिबा फुले के रास्ते पर चलने का संकल्प: अंजय

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देशानुसार आज गांव अभियान के अंतर्गत धरसीवां मंडल के ग्राम कन्हेरा एवं ग्राम बाना जाना हुआ जिसमें केंद्र व राज्य…

रेलवे की बड़ी सौगात: दुर्ग-गोंदिया होते हुए हावड़ा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, बढ़ेगी कनेक्टिविटी

रायपुर. ग्रीष्मकालीन अवकाश (School Holidays) के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल (LTT) और हावड़ा के बीच विशेष ट्रेन (Special Train) चलाने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल