आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नाबालिग को घर से भगाकर बलात्कार

दुर्ग।

नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और बलात्कार का मामला सामने आया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर भिलाई से मध्यप्रदेश ले गया था और उससे शादी करने के बाद उसे नागपुर ले गया. जहां नाबालिग के साथ करीब 10 दिनों तक बलात्कार करता रहा.

पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस विवेचना में जुट गई. इसके साथ ही अपहृत बालिका और अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहा थी. इस दौरान 1 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि सोनू उर्फ राजकुमार (गोमेश्वर) गढ़वाल अपहृता के साथ उसी के गांव में है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपहृता को बरामद किया. वहीं पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि राजकुमार उर्फ सोनू गोमेश्वर (29 साल) उसे बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर अपने गांव मुंडरई सिवनी मध्यप्रदेश ले गया और कहीं शिव मंदिर में शादी कर गांव से दूसरे दिन नागपुर ले गया. इसके बाद 14 से 25 सितंबर 2024 तक पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया. मामले में यह जानकारी सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64 (2) (एम) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

admin

Related Posts

अक्षय तृतीया से पहले बाल विवाह पर सख्ती, डॉ. वर्णिका शर्मा के सख्त निर्देश

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिनांक 10-04-2026 को आगामी 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर्व के परिप्रेक्ष्य में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों एवं जिलों में बाल…

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : अरुण साव

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव आज रायपुर के जोरा स्थित इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में आयोजित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट-2026 के समापन समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें