घर के बाहर से उठा ले गया आरोपी, राजस्थान-भरतपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

भरतपुर।

भरतपुर संभाग के डीग जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक नाबालिग के साथ उसके गांव के ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर डाला। मामला कामां थाना इलाके में एक आठ साल की बच्ची से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पेट में दर्द की शिकायत होने पर बच्ची को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पुलिसकर्मी और परिजन लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने उसे जनाना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि जहां डॉक्टर को दिखाने के बाद परिजन बच्ची को अपने साथ ले गए। जनाना अस्पताल  की लेडीज डॉक्टर ने नाबालिग को भर्ती करने की बात कही। लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया और नाबालिग बच्ची को अपने साथ वापस लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार, बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी, उस समय गांव का युवक उसे उठाकर अपने साथ ले गया। इस मामले को लेकर कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि आज बच्ची के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया है कि बच्ची 25 दिसंबर को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान करीब एक बजे गांव का युवक उसे घर के बाहर से उठाकर ले गया। युवक की उम्र लगभग 18 साल है। उसने सुनसान जगह ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
करीब तीन बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची, जिसके बाद बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। आज बच्ची के परिजनों ने कामां थाने में बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत दी, जिसके बाद बच्ची का कुम्हेर के अस्पताल में डॉक्टर प्रियंका ने मेडिकल किया। बच्ची के पेट में दर्द हो रहा था, जिसके बाद बच्ची को भरतपुर के जनाना अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसे देखा और बच्ची के परिजनों को बच्ची के लिए एडमिट करने को कहा लेकिन, बच्ची के परिजन उसे अपने साथ ले गए। थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

नाबालिग बच्ची के पिता करते हैं बाहर मजदूरी
नाबालिग बच्ची के पिता घटना के समय घर पर नहीं थे। वह गुजरात में मजदूरी करते हैं। आज घटना का जब उनको पता लगा, तब वह भरतपुर पहुंचे और जनाना अस्पताल में नाबालिग बच्ची अपने पिता से फूट-फूट कर रोई और अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पिता को पूरी जानकारी दी।

admin

Related Posts

भारत-पाक बॉर्डर पर दुर्लभ कैराकल की झलक, जैसलमेर में बढ़ी संरक्षण की आस

जैसलमेर राजस्थान के पश्चिमी छोर पर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे शुष्क मरुस्थलीय इलाकों में एक बेहद अहम वन्यजीव खोज सामने आई है। विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके दुर्लभ…

जयपुर में 5000 ऑटो बंद होने से यातायात प्रभावित, आमजन परेशान

जयपुर राजधानी जयपुर में लगातार एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है जिसका सीधा असर अब शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया