जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला करवाने वाला ‘अबू कताल’ पाकिस्तान में मारा गया

नई दिल्ली

भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला लश्कर-ए-तैयबा का मौस्ट वॉन्टेड आतंकी अबू कताल शनिवार रात पाकिस्तान में ढेर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अनजान हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि अबू कताल आतंकी हाफिज सईद का करीबी था। इसे अलावा भारत में हमलों की साजिश रचने में उसका अहम हाथ रहता था।

बीते साल 9 जून को शिवखोड़ी से लौट रही बस के तीर्थयात्रियों (Pilgrims In Bus) पर कश्मीर ( Kashmir) में हमला (Attacked) करवाने में भी उसका हाथ था। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी। अबू कताल कश्मीर में आतंकी साजिश में लगा ही रहता था। वहीं पाकिस्तान में वह आराम से रह रहा था। राजौरी जिले के धंगरी गांव में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकी हमले में भी उसका नाम आया था।

2023 की चार्जशीट में एनआई ने उसका नाम शामिल किया था। यहां एक विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि लश्कर के लिए वह लंबे समय से काम कर रहा था। 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का वह बेहद करीबी था और दोनों मिलकर आतंकी हमलों की साजिश रचा करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघी झेलम में गोलीबारी में कताल की जान चली गई है। बीते कुछ महीनों में भारत के खिलाफ साजिश करने वाले कई पाकिस्तान आतंकी मारे गए हैं।

बीते दिनों लश्कर का टॉप कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम भी मार दिया गया था। इसके अलावा बशीर अहमद नाम के आतंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकियों को पनाह दे रहा है। वहीं पाकिस्तान में उग्रवाद और आतंकवाद के साथ अलगाववाद इतने चरम पर पहुंच गया है कि अब सेना के जवान भी सुरक्षित नहीं हैं। पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि ट्रेन हाइजैक के बाद बंधक बनाए गए सभी पाकिस्तानी जवानों को मार दिया गया है। बीएलए ने दावा किया है कि 214 जवानों को मार दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    ढाका में चर्चाओं का बाजार गर्म: राष्ट्रपति पद के लिए मोहम्मद यूनुस का नाम आगे?

    ढाका बांग्लादेश में नई सरकार की गठन की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच कयास लागे जा रहे हैं कि अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार रहे नोबेल विजेता मोहम्द यूनुस…

    वेलेंटाइन वीक बना मातम: प्रेम कहानी का दुखद अंत, शुभम-लक्ष्मी की हत्या से सनसनी

    हल्द्वानी उत्तराखंड के हल्द्वानी में वेलेंटाइन वीक के दौरान एक प्रेमी जोड़े की हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया है। अल्मोड़ा के शुभम और नैनीताल की रहने वाली लक्ष्मी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर