अबरार काज़ी ने शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ के लिए गाया रैप गाना ‘देवी गमलधारी’

मुंबई,

अभिनेता अबरार काज़ी ने शो 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' के लिए रैप गाना ‘देवी गमलधारी’ गाया है। स्टार प्लस, के नये शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ में लीड रोल में अबरार काज़ी हैं, जो इससे पहले ‘ये है चाहतें’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इस बार अबरार एक बिल्कुल अलग और नए अंदाज़ में दिखाई देंगे, जो शो में नई ताजगी और आकर्षण लेकर आएंगे।

अबरार काज़ी ने शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ के लिए एक प्रमोशनल रैप गाना भी गाया है। इस गाने का टाइटल है ‘देवी गमलधारी’ है, जो शो की फीमेल लीड कथा के किरदार की एनर्जी और मूड को पूरी तरह कैप्चर करता है। अबरार की आवाज़ और इस रैप का जोश शो की कहानी में एक अलग ही रंग भर देता है।

अपना पहला गाना गाने का अनुभव शेयर करते हुए अबरार काजी ने कहा, बहुत खुश हूँ यार, पहली बार कुछ ऐसा कर रहा हूँ और इतना बड़ा मंच भी है! सच कहूँ तो कभी सोचा भी नहीं था कि मैं रैप करूँगा, लेकिन फैंस, दोस्तों और घरवालों की तारीफ ने दिल जीत लिया।

अपने शुरुआती दिनों का किस्सा शेयर करते हुए अबरार काजी ने मुस्कुराते हुए बताया, “ये सब तब शुरू हुआ जब हमारी क्रिएटिव डायरेक्टर ने मुझसे एक फास्ट रैप पर लिप-सिंक करने को कहा। मज़ाक में मैंने बोल दिया कि मैं तो खुद रैप कर सकता हूँ, और उन्होंने उस बात को सीरियसली ले लिया! फिर क्या, मैंने अपने फोन पर एक सैंपल रिकॉर्ड किया और संगीत निर्देशक को वो बहुत पसंद आया। अगली ही चीज़ जो मुझे याद है, मैं स्टूडियो में खड़ा फाइनल रिकॉर्डिंग कर रहा था।”

अबरार काज़ी ने कहा, “मुझे हमेशा से रैप और संगीत बहुत पसंद रहा है, बस मैंने कभी ये अपना पहलू लोगों के सामने नहीं रखा। एक्टिंग के अलावा मुझे निर्देशन , एडिटिंग और यहां तक कि वीएफएक्सका भी शौक है!”

  • admin

    Related Posts

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 रस्मों से करेंगे शादी, दिखेगी सांस्कृतिक विविधता की झलक

    मुंबई, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं। इस खास मौके को कपल…

    स्टार और स्पॉट बॉय सब बराबर: अक्षय कुमार के फैसले को याद कर भावुक हुए गोविंद नामदेव

    मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता गोविंद नामदेव ने बताया कि फिल्म ओ माय गॉड! की शूटिंग के दौरान स्टार और स्पॉट बॉय कोई भेदभाव नहीं था। बॉलीवुड में स्टार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन