महाराष्ट्र में विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन करीब 173 विधायकों ने ली शपथ, फिर विधानसभा स्थगित

मुंबई
नवगठित 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन शनिवार को करीब 173 विधायकों ने शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटिल, पूर्व मंत्री छगन भुजबल, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, हसन मुश्रीफ, पहली बार विधायक बनी श्रीजया चव्हाण (पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी), सना मलिक (पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी) सहित अन्य ने शपथ ली।इसके बाद विधानसभा स्थगित कर दी गई। विधानसभा रविवार को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगा और शेष विधायक शपथ लेंगे। प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने कार्यवाही की अध्यक्षता की। उन्होंने चैनसुख संचेती, जयकुमार रावल, माणिकराव कोकाटे और आशीष जायसवाल सहित पीठासीन अधिकारियों के एक पैनल की घोषणा की।

अधिकांश विधायकों ने ईश्वर और अल्लाह के नाम पर शपथ ली, जबकि अजीत पवार सहित कुछ ने भारत के संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखने की शपथ ली। कुछ विधायकों ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले और बाद में महायुति विधायकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जय, जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे लगाए। इससे पहले भाजपा विधायकों का एक समूह भारत माता की जय जैसे नारे लगाते हुए विधान भवन में दाखिल हुआ, जबकि पार्टी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी विधायक गुलाबी पगड़ी पहनकर आए।

लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले अजित पवार ने गुलाबी जैकेट पहनना शुरू कर दिया था और पार्टी के बैनर और पोस्टर में गुलाबी रंग का इस्तेमाल किया गया था। उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायक भगवा पगड़ी पहनकर आए। इसके बाद फडणवीस, शिंदे और पवार के नेतृत्व में महायुति विधायकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को शपथ न लेने के महाविकास अघाड़ी के कदम की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें रविवार को शपथ लेनी होगी, क्योंकि उसके बाद ही वे सोमवार को कार्यवाही में भाग ले पाएंगे।

एमवीए विधायकों ने कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद सदन से वॉकआउट कर दिया। बाद में उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने सोलापुर के मालशिरस निर्वाचन क्षेत्र के मरकडवाड़ी में ग्रामीणों द्वारा आयोजित मॉक पोलिंग की अनुमति न देने के प्रशासन के फैसले के विरोध में शपथ नहीं ली। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार, नाना पटोले, शिवसेना-यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे और एनसीपी-एसपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी ईवीएम से मतदान के विरोध में शपथ नहीं ली।

अजित पवार ने कहा, "विपक्ष को पूरी विधायी प्रक्रिया पता है। यह उनके द्वारा अपना अस्तित्व दिखाने का एक खराब प्रयास है। ईवीएम को दोष देने का कोई मतलब नहीं है। मैंने महाविकास अघाड़ी में भी काम किया है। जब उन्होंने लोकसभा चुनाव में 31 सीटें जीती तब ईवीएम अच्छी थी। लेकिन विधानसभा के नतीजों के बाद वे ईवीएम को दोष दे रहे हैं।"

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा, "महाविकास अघाड़ी विधायकों को सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए शपथ लेनी होगी। मैं 1985 से विधायक हूं, लेकिन मैंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। अगर वे सदन में शपथ नहीं लेंगे तो उन्हें स्पीकर के कक्ष में शपथ लेनी होगी।"

admin

Related Posts

मिडिल ईस्ट जंग का खौफनाक मोड,कुवैत में सरकारी इमारतों पर बरसे ड्रोन, बहरीन में भी स्टोरेज फैसिलिटी में आग

कुवैत   मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब और खतरनाक मोड़ लेती दिख रही है. कुवैत में एक के बाद एक ड्रोन हमलों ने हालात को गंभीर बना दिया है.…

ऑपरेशन ओवरसीज पोर्ट कॉल्स,भारतीय युद्धपोतों ने घेरा समंदर, समुद्री सुरक्षा और कूटनीति का नया अध्याय

नई दिल्ली भारतीय नौसेना ने दिसंबर 2025 से मार्च 2026 की अवधि के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर अपनी रणनीतिक मौजूदगी को मजबूती से पेश किया है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?