अभिषेक सिंघवी ने बड़ा दावा करते हुए कहा- इस बार कांग्रेस नतीजों में चौंका सकती है

नई दिल्ली
दिल्ली में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने भी लंबे समय बाद दिल्ली में वोटिंग की। सिघंवी ने बताया कि मैं लंबे समय बाद दिल्ली में वोट डाल रहा हूं, पहले मेरा वोट जोधपुर में था जिसे मैंने इस बार दिल्ली ट्रांसफर कराया है। बातचीत के दौरान अभिषेक सिंघवी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस नतीजों में चौंका सकती है, हालांकि पार्टी को कितनी सीटें आएंगी,इसपर उन्होंने न बोलना ही बेहतर समझा।

लंबे समय बाद दिल्ली में वोट डाला
चौथी बार सांसद बने अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि लंबे समय बाद दिल्ली में वोट डाल रहा हूँ। मेरा वोट जोधपुर में था, लेकिन अब मैंने इसे दिल्ली में ट्रांसफर करवा लिया है। वोटिंग बहुत अच्छे से चल रही है और पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का सम्मान और आदर के साथ स्वागत किया जा रहा है। वोट देने का अधिकार संविधान में सबसे बड़ा अधिकार है। मैं उन सभी संगठनों और कर्मचारियों को बधाई देता हूं जो 12 घंटे काम करेंगे।

कांग्रेस चौंकाने वाली है
वोट डालने के बाद उनसे कांग्रेस कती सीटों और प्रदर्शन पर सवाल पूछा गया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि दिल्ली का मतदाता समझदार है। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। सीटों से जुड़े सवाल पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह समय इस बात का नहीं है, शाम तक वोटिंग हो जाएगी। मुझे लगता है दिल्ली का वोटर परिपक्व है, वह ऐसी सरकार चुनेगा जो उसकी दिक्कतों को दूर करे और जीवन में सकरात्मक प्रभाव लाए।

  • admin

    Related Posts

    Delhi Metro की येलो लाइन पर ब्रेक, तकनीकी नहीं बल्कि इस कारण रुकीं ट्रेनें 90 मिनट तक

    नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता…

    दिल्ली से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन पकड़ा गया, ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़

    नई दिल्ली   दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए उसके हैंडलर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने