T20 के किंग बने अभिषेक शर्मा, नंबर 1 बनकर कोहली-सूर्या की बराबरी की

मुंबई 

इंग्लैंड और भारत के खिलाड़ियों ने मैनचेस्टर टेस्ट के रोमांचक ड्रॉ के बाद ICC रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. वहीं T20I बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में एक नए ख‍िलाड़ी की नंबर 1 बल्लेबाज के तौर पर एंट्री हुई है. अब तक नंबर 1 टी20 बल्लेबाज ट्रेव‍िस हेड थे, जो नंबर 2 पर पहुंच गए हैं. 

अभिषेक शर्मा ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की थी, जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार T20I शतक जड़ा था. हाल ही में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत 24 वर्षीय इस बल्लेबाज ने हेड को पीछे छोड़ते हुए T20I रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. 

हेड ने पिछले साल ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप के दौरान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़कर नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी और तभी से वह टॉप पर बने हुए थे. लेकिन हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की T20 सीरीज से बाहर रहने का फैसला उनके लिए भारी पड़ गया और अभिषेक को इसका फायदा मिल गया. इस तरह अभिषेक T20I रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. 

सूर्यकुमार यादव ने हेड से पहले नंबर 1 रैंकिंग पर कब्जा किया था, जबकि विराट कोहली भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी थे, जिन्होंने T20I क्रिकेट में 2014 से 2017 के बीच लंबे समय तक नंबर 1 रैंकिंग बनाए रखी थी. 

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. उन्होंने मैनचेस्टर में 150 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत अब वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं. 

पंत की टेस्ट रैंकिंग क्या है, यशस्वी फ‍िसले 
भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी ICC टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत की है. मैनचेस्टर टेस्ट में चोट के बावजूद अर्धशतक लगाने के चलते वह एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर आ गए हैं.  वहीं, यशस्वी जायसवाल की रैंकिंग में गिरावट आई है. वह तीन पायदान फिसलकर अब आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. 

जडेजा की रैंकिंग में उछाल… 
भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद शतक लगाने का बड़ा इनाम मिला है. उनकी बैटिंग रैंकिंग अब करियर की सबसे ऊंची हो गई है. जडेजा ने 5 पायदान की छलांग लगाई है और अब वह 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. उन्होंने 8 पायदान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर जगह बना ली है. 

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव