एबी डिविलियर्स ने RCB को लेकर भी की बड़ी भविष्यवाणी, किंग कोहली टी20 लीग में अपना पहला खिताब दिलाएंगे

नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना ​​है कि ‘बेहतरीन टीम मैन’ विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि किंग कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में अपना पहला खिताब दिलाएंगे। पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला था। आरसीबी ने बृहस्पतिवार को आईपीएल 2025 के क्वालीफायर एक में पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले गेंदबाजों ने पंजाब की पूरी टीम को 101 रन पर समेट दिया, फिर बल्लेबाजों ने 10 ओवर में ही 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

मौजूदा सत्र में टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल कोहली इस एकतरफा मैच में बल्ले से महज 12 रन का योगदान दे सके। आरसीबी के उनके पूर्व साथी डिविलियर्स को हालांकि भरोसा है कि यह भारतीय सुपरस्टार तीन जून को अहमदाबाद में होने वाले खिताबी मुकाबले में धमाल मचाएगा। डिविलियर्स ने ‘जियोहॉटस्टार’ से कहा, ‘ इस मैच से पहले जब वह बस से उतरे थे तब मैंने उन्हें स्क्रीन पर देखा था। उस समय उनकी भाव भांगिमा सकारात्मक दिख रही थी। यह कुछ ऐसा है जिसके हम आदी हो गए हैं। वह आज रन नहीं बना पाए लेकिन फिर भी हमने उन्हें अंत तक बल्लेबाजों के साथ जश्न मनाते हुए देखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह पूरी तरह से टीम के लिए समर्पित खिलाड़ी है। उनके खेल में एकाग्रता दिख रही थी। जाहिर है काम अभी पूरा नहीं हुआ है और मैं उसे खेलते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि वह फाइनल में दमदार प्रदर्शन करेगा।’’ आरसीबी 2008 में 8 फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल की शुरुआत से इसमें खेलने वाली टीमों में से एक है। यह टीम अतीत में तीन मौकों पर फाइनल में पहुंचने के बावजूद कभी खिताब नहीं जीत पाई।

डिविलियर्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस टीम के पास 2011 खिताब जीतने का एक बहुत अच्छा मौका था। हर कोई 2016 सत्र के बारे में बात करता है, लेकिन चलो अतीत को भूल जाते हैं। आरसीबी अब कहां है? एक और फाइनल में (2025)। यह जितना आप सोचते हैं उससे कहीं अधिक करीब है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ उम्मीद है कि तीन जून को मैच के छोटे-छोटे लम्हें आरसीबी के पक्ष में जाएंगे। मुझे नीलामी के समय ही लगा था कि आरसीबी ने इस साल सही संतुलन बनाया है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी विविधता है।’’

admin

Related Posts

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

अयोध्या एक बार फिर इंडिया का त्योहार यानी आईपीएल की शुरुआत होने वाली है. मैदान के खिलाड़ी चौके-छक्के उड़ाते दिखाई देंगे. ऐसे में टूर्नामेंट से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम…

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  लागोस रवांडा की युवा बल्लेबाज फैनी उटागुशिमानिंदे ने टी20 इंटरनेशनल (टी20I) में इतिहास रच दिया है. उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल विमेंस T20I टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ अपने डेब्यू मैच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय