कांधला की आस्था जैन बनीं प्रेरणा, सेल्फ स्टडी के दम पर UPSC में हासिल की 9वीं रैंक

शामली
 संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणामों ने शामली जनपद का नाम रोशन किया है। शहर की होनहार बेटी आस्था जैन ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया नौवीं रैंक प्राप्त कर नया इतिहास रचा है। आस्था की इस असाधारण उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।
 
आस्था जैन का बचपन से ही मेधावी छात्रा के रूप में एक उज्ज्वल भविष्य रहा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शहर के प्रतिष्ठित स्कॉटिश स्कूल से प्राप्त की। वर्ष 2018-19 में उन्होंने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का लोहा मनवाया था।
 
बिना कोचिंग, पहला प्रयास और असाधारण सफलता
आस्था जैन ने अपनी यूपीएससी की तैयारी के लिए किसी भी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने स्वयं अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि टॉप 10 में स्थान बनाकर सभी को अचंभित कर दिया। इससे पहले वर्ष 2023 में अपने पहले प्रयास में उन्होंने 131वीं रैंक हासिल की थी और वर्तमान में वे पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
 
आईएएस बनने का बचपन का सपना
आस्था जैन का बचपन से ही आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का सपना था। अपने तीसरे प्रयास में इस सपने को साकार कर उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादे बुलंद हों और मेहनत में कोई कसर न छोड़ी जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम
आस्था कांधला के बड़ा बाजार की निवासी हैं। ये सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है।

admin

Related Posts

जन-सुरक्षा के लिए होंडा इंडिया फाउंडेशन की ओर से पुलिस विभाग को दिए गए 50 क्यूआरटी दोपहिया वाहन

लखनऊ पहली बार लोकतंत्र में कानून व्यवस्था किसी चुनाव में मुद्दा बनी और इसी का परिणाम है कि आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने अपना 5 वर्ष का…

योगी सरकार ने गोसेवा और गो संरक्षण को बनाया ग्रामीण समृद्धि का जरिया

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष अभिरुचि के कारण प्रदेश के ‘गो संरक्षण मिशन’ को नई दिशा मिलने जा रही है। पहली बार ग्रामीण महिलाएं और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

खिताबी मुकाबले से पहले आंकड़े डराने वाले, T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर भारत का जीत का इंतजार

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 1 views
खिताबी मुकाबले से पहले आंकड़े डराने वाले, T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर भारत का जीत का इंतजार

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में भारतीय दखल बढ़ा, द्रविड़-अश्विन फ्रेंचाइजी खरीदने की तैयारी में

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 1 views
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में भारतीय दखल बढ़ा, द्रविड़-अश्विन फ्रेंचाइजी खरीदने की तैयारी में

लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 1 views
लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

फाइनल में बड़ा बदलाव संभव! खराब फॉर्म के कारण क्या अभिषेक शर्मा को मिलेगा आराम?

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में बड़ा बदलाव संभव! खराब फॉर्म के कारण क्या अभिषेक शर्मा को मिलेगा आराम?

वीनस विलियम्स पहले दौर में बाहर

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 2 views
वीनस विलियम्स पहले दौर में बाहर

बीएटीसी में भारत की एंट्री क्वार्टर फाइनल में, थाईलैंड से हार के बाद भी बची खिताबी उम्मीद

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 0 views
बीएटीसी में भारत की एंट्री क्वार्टर फाइनल में, थाईलैंड से हार के बाद भी बची खिताबी उम्मीद