आसा पार्टी का विलय हुआ जन सुराज पार्टी में, साथ ही आरसीपी सिंह ने प्रशांत किशोर की जन सुराज का दामन थामा

पटना
नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और आप सबकी आवाज (आसा) के अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने रविवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज का दामन थाम लिया। साथ ही आसा का विलय भी जन सुराज में करा दिया। जिस पर केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने हमला बोला है। उन्होने प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह को कीटाणु और विषाणु बताया है। मांझी ने कहा कि बिहार को विषाक्त करने के लिए दोनों एक साथ आए हैं। लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि जनता के पास एक एंटीवायरस है, जिसका नाम एनडीए है।

जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार को विषाक्त करने के मकसद से कीटाणु और विषाणु एक साथ आए हैं। पीके और आरसीपी जैसे नेता आपस में मिलकर ये सोच रहे हैं कि वो जनता को बर्बाद कर देंगे, लेकिन शायद उन्हें नहीं मालूम कि बिहार की जनता के पास एक ऐसा एंटीवायरस है, जिसका नाम एनडीए है। मांझी ने कहा कि पीके और आरसीपी की जोड़ी को ये समझना चाहिए कि एनडीए का एंटीवायरस किसी भी वायरस से निपटने में कारगर है। उन्होने कहा कि कि प्रशांत किशोर हों या आरसीपी सिंह ये दोनों राजनीतिक तौर पर असफल लोग हैं।

वहीं प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह के साथ आने को बड़े सियासी परिवर्तन के तौर पर देखा जा रहा है। इस मौके पर आरसीपी ने कहा कि मैंने और प्रशांत किशोर ने पहले भी काफी काम किया और आगे भी काम करके दिखाएंगे। अभी हम लोगों को तीसरे नंबर पर बताया जा रहा है। परीक्षा में भले ही थर्ड पोजीशन पर रहें, लेकिन जब रिजल्ट निकलेगा तो फर्स्ट पोजिशन हमारा होगा। वहीं पीके ने कहा कि बिहार की व्यवस्था बदलाव की मुहिम में आरसीपी सिंह साथ आये हैं, उनका हम पार्टी में स्वागत करते हैं।

  • admin

    Related Posts

    अमित शाह का ममता को जवाब, बोले- ‘मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहकर काम करूंगा’

     कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच सीधे टक्कर देखने को मिली…

    राघव चड्डा पर AAP का एक्शन, राज्यसभा उपनेता के पद से हटाए जाने का फैसला

    नई दिल्ली राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका मिला है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. इतना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम