आप पार्टी के नेताओं का आरोप है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटरों को नकदी बांटी गई, की शिकायत

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भाजपा नेताओं प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा पर दिल्ली के महिला वोटरों पर पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत ईडी दफ्तर जाकर की है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटरों को नकदी बांटी गई है। शिकायत देने के बाद संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी कर्मचारियों की ओर से उनको शिकायत के संबंध में एक रीसिविंग भी मिली है।

शिकायत की रीसिविंग मिलने का दावा
संजय सिंह ने शिकायत देने के बाद ईडी दफ्तर से बाहर संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने केवल शिकायत दी है। किसी अधिकारी ने हमें कार्रवाई का भरोसा नहीं दिया है। इस मामले में ईडी क्या कार्रवाई करेगी इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। ईडी के अधिकारियों ने शिकायत की आधिकारिक प्राप्ति मिलने की बात कही है। उनकी ओर से मुझे रीसिविंग भी दी गई है।

1,100 रुपये बांटने का आरोप
एक दिन पहले ही दिल्ली की सीएम आतिशी ने आरोप लगाया था कि भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के विंडसर प्लेस स्थित आवास पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं को 1,100-1,100 रुपये बांटे गए हैं। यही नहीं उनका यह भी दावा था कि इन महिलाओं की मतदाता पहचान-पत्र की जानकारी भी दर्ज की गई है।

क्या बोले परवेश वर्मा?
वहीं प्रवेश वर्मा ने आतिशी के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके दिवंगत पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की ओर से गठित गैर सरकारी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’ के एक अभियान के तहत यह एक रकम जरूरतमंद लोगों को बांटी गई है।

नई दिल्ली सीट पर दिग्गज करेंगे दो-दो हाथ
सनद रहे परवेश वर्मा का दाव है कि BJP ने उन्हें नई दिल्ली से चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है। बता दें कि नई दिल्ली सीट से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विधायक हैं। वह साल 2013 से ही यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इन चुनावों में इस सीट पर तगड़ी चुनावी लड़ाई के आसार हैं। कांग्रेस ने पूर्वी सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को यहां से उतारा है।

admin

Related Posts

अब नहीं होगी EV चार्जिंग की चिंता: दिल्ली सरकार के 2026 प्लान से मोहल्ला-मोहल्ला लगेगा चार्जिंग स्टेशन

नई दिल्ली अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) खरीदने से सिर्फ इसलिए हिचक रहे हैं कि चार्जिंग कहां करेंगे, तो अब आपकी यह चिंता जल्द दूर…

दिल्ली में बेटियों के लिए नई योजना, रेखा गुप्ता सरकार देगी आर्थिक मजबूती

दिल्ली दिल्ली की भाजपा सरकार ने लखपति बिटिया योजना का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुआई में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह