चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP-कांग्रेस के साथ हुआ ‘खेला’, BJP की हरप्रीत बबला जीती

 चंडीगढ़

 सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी प्रेमलता को झटका लगा है. मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन की हार हुई है और भाजपा प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला की जीत हुई है. भाजपा अकेले चुनाव में मैदान में उतरी थी और मेयर के लिए हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया था. मेयर चुनाव में कांग्रेस और आप के तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है.

गौरतलब है कि हाईकोर्ट के रिटायर जज जय श्री ठाकुर की निगरानी में यह चुनाव हुआ है और डॉक्टर बेदी प्रिजाइडिंग ऑफिसर रहे. उधर, पहले जहां गुप्त मतदान की बात सामने आई थी. लेकिन बाद में बैलेट के जरिये यह चुनाव हुआ. आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार प्रेमलता को 17 वोट मिली, जबकि भाजपा के मेयर पद की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला को 19 वोट हासिल हुए.

बीजेपी के पक्ष में तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने क्रॉस वोटिंग रोकने, एक-एक वोट सहेजने के लिए अपने सभी पार्षदों को रिसॉर्ट में ठहराया था. आम आदमी पार्टी के पार्षद पंजाब पुलिस की निगरानी में थे जबकि कांग्रेस पार्षदों पर पार्टी के ही नेता नजर रख रहे थे लेकिन ये तरकीब भी कारगर नहीं रही.

इस बार मतदान गुप्त मतदान प्रणाली के जरिये हुआ. ऐसे में क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों का पता लगा पाना भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के लिए आसान नहीं होगा. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त स्वतंत्र पर्यवेक्षक पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर की निगरानी में चुनाव हुए.

जीत के बाद हरप्रीत बबला को बधाई देते पार्षद.

मेयर चुनाव जीती बबला के बेटे कहा कि बीते एक साल से चंडीगढ़ में कोई काम नहीं हुआ था, लेकिन अब काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि पंजाब से मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी उन्होंने बधाई दी है. क्योंकि वह उनके परिवार के मैंबर हैं. मेयर चुनाव जीती हरप्रीत सिंह के पति दवेंद्र बबला ने कहा कि सब लोग कह रहे थे के बबला की बबली को हराना है. लेकिन पत्नी चुनाव जीत गई हैं. उधर, मेयर सीट पर बैठते ही हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि वह अपनी समूची लीडरशिप का आभार व्यक्त करते हैं और चुनाव होते हैं एक कि जीत होती है एक की हार. पिछले कामों को पूरा करने की कोशिश करूंगी और सभी पार्षदों को साथ लेकर चलूंगी. सभी पार्षदों, अधिकारियों और कर्मियों का बबला ने धन्यावाद दिया.

 जानकारी के अनुसार, नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव को लेकर गुरुवार को साढ़े 11 बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई. सबसे पहले चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने वोट डाली और फिर एक-एक करके वार्ड पार्षदों ने वोट डाले. दो दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए पार्षद गुरबख्स सिंह रावत ने भी वोट डाला. हालांकि, वह घड़ी पहन कर जा रहे थे, लेकिन विपक्षियों के विरोध जताने पर उन्हें अपनी घड़ी उतारनी पड़ी. इस पूरे चुनाव की वीडियो ग्राफी भी करवाई गई.

किसके पास कितने वोट थे

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के पास 13 वोट थे, जबकि भाजपा के पास 16 और कांग्रेस के पास छह पार्षद थे. एक वोट सांसद का रहता है. कुल 36 वोटों में से 19 भाजपा के खाते में गए हैं और कांग्रेस आप गठबंधन को 17 वोटों से संतोष करना पड़ा है. क्रॉस वोटिंग में कुछ विपक्षियों ने भाजपा को वोट दिया है.

 

admin

Related Posts

ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम