आम आदमी पार्टी की चेतावनी- कांग्रेस 24 घंटे के भीतर अजय माकन पर करे कार्रवाई

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता अजय माकन की बयानबाजी से बौखलाई आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को 24 घंटे के भीतर उन पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। आप ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर वह 'इंडिया' ब्लॉक के सभी घटक दलों से बात कर कांग्रेस बाहर करवा देगी। आप नेता संजय सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की है कि वह माकन की ओर से की गई बयानबाजी पर सफाई पेश करे और 24 घंटे में उन पर कार्रवाई करे। पार्टी ने चेतावनी भरे लहजे में आगे कहा कि ऐसा नहीं होने पर 'इंडिया' ब्लॉक के दूसरे घटक दलों से बात की जाएगी और कांग्रेस को बाहर करने की मांग की जाएगी।

आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता अजय माकन "भाजपा की स्क्रिप्ट" पढ़ते हैं। वह भाजपा के कहने पर बयान देते हैं और आप के नेताओं को टारगेट करते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को अजय माकन ने "सारी हदें पार करके अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रविरोधी बताया"। इसके अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ यूथ कांग्रेस की तरफ से शिकायत तक दी गई है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अब यह बिल्कुल साफ हो गया है कि कांग्रेस ने भाजपा के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर लिया है और आप को हराने के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया, "सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस के जो प्रत्याशी हैं, उनका चुनाव का खर्चा भारतीय जनता पार्टी से आ रहा है। कांग्रेस के प्रत्याशियों को भाजपा फंडिंग कर रही है। इसमें प्रमुख संदीप दीक्षित हैं, जिनको फंड मिल रहा है। इसके अलावा जंगपुरा से भी कांग्रेस प्रत्याशी को बीजेपी से फंड दिया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं ने भाजपा से सांठगांठ कर ली है। अगर कांग्रेस भाजपा को नहीं जीतना चाहती तो 24 घंटे में अजय माकन के खिलाफ एक्शन ले, नहीं तो आम आदमी पार्टी 'इंडिया' ब्लॉक के बाकी सभी घटक दलों से बात करेगी कि कांग्रेस पार्टी के साथ अब गठबंधन में नहीं रहा जा सकता।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का असर: अभी और सताएगा बदलता मौसम

     दिल्ली दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ पड़ी इन बौछारों ने लोगों…

    Delhi Metro की येलो लाइन पर ब्रेक, तकनीकी नहीं बल्कि इस कारण रुकीं ट्रेनें 90 मिनट तक

    नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात