जबलपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार तड़के युवक ने की तोड़फोड़, RPF ने हिरासत में लिया

जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आज रात करीब ढाई बजे विक्षिप्त युवक ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि युवक ने हाथों में लोहे की रॉड लेकर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर हमला कर दिया और उसे तोड़ने लगा। जिससे मौके पर मौजूद यात्री भयभीत होकर वहां से भाग गए।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लिया।

युवक भी हुआ घायल

रेलवे कर्मचारियों ने जब युवक को रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक युवक ने पूरे टिकट काउंटर को नुकसान पहुंचा चुका था। इस घटना में कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य सामग्री नष्ट हो गई, जिससे रेलवे को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, युवक में इस दौरान घायल हुआ है।

RPF ने दी जानकारी

आरपीएफ थाना प्रभारी आरके मंसूरी ने बताया कि वायरलेस पर सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक युवक हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास कई अवैध रास्ते बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से लोग स्टेशन परिसर में घुस आते हैं। रेलवे प्रशासन कई बार इन रास्तों को बंद करने और ऐसे लोगों को स्टेशन से बाहर निकालने की कार्रवाई कर चुका है, लेकिन वे बार-बार स्टेशन में प्रवेश कर जाते हैं। फिलहाल, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, प्लेटफार्म नंबर एक के टिकट काउंटर पर रात करीब ढ़ाई बजे एक 25 वर्षीय युवक ने तोड़फोड़ की है। युवक अपने हाथों मे लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और अचानक काउंटर में तोड़फोड़ करने लगा। मौके पर मौजूद कर्मचारी जब उसे पकड़ने पहुंचे तो वह लोहे की रॉड लेकर उनके पीछे दौड़ा और अंदर घुस गया।

इस दौरान युवक ने काउंटर में रखी मशीन, कम्प्यूटर भी तोड़ दिए। रेलवे कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक ने उन पर भी हमला कर दिया, हालांकि रेलवे कर्मचारियों को ज्यादा चोटें नहीं आई। युवक करीब 10 मिनट तक हंगामा करता रहा। मौके पर मौजूद यात्री हंगामा देख वहां से भाग खड़े हुए।

हंगामे की जानकारी लगते ही आरपीएफ थाना प्रभारी आरके मंसूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। हंगामा कर रहे युवक को भी चोटें आई है। आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि रात करीब ढ़ाई से पौने तीन के बीच वायरलेस पर सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति प्लेटफार्म-1 पर तोड़फोड़ कर रहा है। जिसके बाद युवक को हिरासत में लिया गया है।

तोड़फोड़ में रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि टिकट मशीन सुरक्षित है। जिसके चलते टिकट वितरण का काम प्रभावित नहीं हुआ है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त। रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर कई विक्षिप्त घूमते रहते है, जिन्हें समय-समय पर वहां से हटाया जाता है। पर वह फिर अंदर घुस आते है।

admin

Related Posts

युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग

विकसित भारत युवा संसद 2026: समापन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में…

प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

भोपाल सरई के संदीपनी विद्यालय मैंदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय