सेना में भर्ती होने के लिए एक युवक रोडवेज बस की डिक्की में बैठकर सफर करता हुआ नजर आया

पिथौरागढ़
सेना में भर्ती होने के लिए एक युवक रोडवेज बस की डिक्की में बैठकर सफर करता हुआ नजर आया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है वीडियो पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड रोडवेज बस का है, जहां प्रादेशिक सेना की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के अन्य राज्यों के युवा हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। बस की कमी के चलते युवा किसी भी तरह सफर करते हुए पिथौरागढ़ पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पूर्व में हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर भी युवा हंगामा कर चुके हैं।
​​तब जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने युवाओं को प्राइवेट और सरकारी बसों से भेजने की व्यवस्था की। ​तब भी सैकड़ों की संख्या में युवा बसों का इंतजार करते नजर आए। पिथौरागढ़ में 12 नवंबर से 27 नवंबर तक प्रादेशिक सेना की भर्ती आयोजित हो रही है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें हल्द्वानी से पिथौरागढ़ अभ्यार्थियों को लेकर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की पिथौरागढ़ डिपो की बस में एक युवक बस में सीट न मिलने पर अपनी जान जोखिम में डालकर बस की डिक्की में बैठ फौज की भर्ती में शामिल होने जा रहा है। बता दें कि बस की पिछली तरफ इस डिक्की का प्रयोग सामान रखने के लिए किया जाता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि डिग्गी का दरवाजा खुला है और युवक डिग्गी में बैठा हुआ है जबकि गाड़ी पहाड़ी रास्ते में दौड़ती हुई दिख रही है। बीते दिनों अल्मोड़ा में हुए बस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद से बसों की सघन चेकिंग और ओवरलोड़िंग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
 इस बीच बस में युवक पीछे डिग्गी में कैसे बैठ गया इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन की और से अपील जारी की गई है कि उत्तर प्रदेश के जो भी अभ्यर्थी प्रादेशिक सेना की भर्ती में पिथौरागढ़ नहीं पहुंच पाए हैं, तो उनके लिए बिहार के दानापुर में 26 नवंबर से 01 दिसंबर तक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
 

  • admin

    Related Posts

    ईरान युद्ध के असर पर इकोनॉमिस्ट का अलर्ट: ’40 दिन से ज्यादा चला तो खाद्य कीमतें 6 महीने के उच्चतम स्तर पर’

     नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में युद्ध (Middle East War) का असर लगभग हर देश में देखने को मिला है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग के चलते होर्मुज बंद होने…

    चीन और अमेरिका के बीच समंदर में नया टकराव, जहाज रोकने को लेकर बढ़ा विवाद

    वाशिंगटन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें अमेरिका और चीन, समंदर में भी आमने-सामने आ गई हैं. ताजा विवाद पनामा झंडे वाले जहाजों को लेकर शुरू हुआ है, जिसने वैश्विक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट