पक्षी को निशाना बना रहा था युवक, छात्रा के सीने में लग गया एयरगन का छर्रा, परिजन लहूलुहान हालत में ले गए अस्पताल

भोपाल
राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बीबीए छात्रा के सीने में एयरगन की गोली लग गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने एयरगन से गोली चलाई थी, जो सीधे छात्रा के सीने में जाकर लगी। दिल के पास गोली लगने से से उसकी लीवर, पसलियां और आंतें क्षतिग्रस्त हो गईं। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना बैरसिया थाना क्षेत्र की है, जहां बीबीए थर्ड ईयर की छात्रा अदीबा खान को एयरगन की गोली लगी है। उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकार के लिए एयरगन से गोली चलाई थी, जो उसके सीने में लगी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पड़ोसी अक्सर शिकार के लिए एयरगन का इस्तेमाल करता था, जिसमें वह बंदर, बिल्ली और कबूतरों को निशाना बनाता था। लेकिन इस बार उसकी गोली अदीबा के सीने में लगी।

आज देने जाना था छात्रा को एग्जाम

एयरगन की गोली लगने से घायल हुई छात्रा को आज एग्जाम देने जाना था। लेकिन गोली लगने के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बैरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

विदेशी एयरगन से निकला छर्रा, छात्रा की हालत गंभीर

बैरसिया इलाके में एक छात्रा को विदेशी एयरगन से छर्रा लगने से गंभीर चोटें आईं। घटना में एयरगन से निकला छर्रा अदीबा के हृदय के नीचे धंसकर पीछे निकल गया। लहूलुहान हालत में छात्रा घिसटते हुए जीने तक पहुंची और आवाज लगाकर मां-पिता को बुलाया। जब परिजन छत पर पहुंचे, तो उनकी हालत देखकर घबरा गए और तुरंत उसे भोपाल के अस्पताल लेकर गए।

घटना स्थल पर एक-दो मृत कबूतर भी पाए गए, जिससे यह संदेह जताया जा रहा है कि पड़ोस में एक व्यक्ति एयरगन से कबूतरों को निशाना बना रहा था, और निशाना चूकने से छर्रा छात्रा को लग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अदीबा का ऑपरेशन हुआ, हालत अब स्थिर

बैरसिया इलाके में एयरगन से लगे छर्रे के बाद मंगलवार को अदीबा का ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार, अदीबा बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा है और दो बहनों में दूसरे नंबर पर है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। ऑपरेशन के बाद अदीबा की हालत अब ठीक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि छर्रा हार्ट के ठीक नीचे लगा था, और यदि यह थोड़ा ऊपर होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

अदीबा ने बताया: 'लगा, अब उठ नहीं पाऊंगी'

अदीबा ने घटना के बाद बताया कि गोली पड़ोस में रहने वाले ताहिर भाई की छत से चली थी। हालांकि, उसने किसी को देखा नहीं, लेकिन गोली उसी से चली थी। अदीबा ने बताया कि वह शाम को धुले कपड़े उतारने छत पर गई थी, तभी अचानक एक धमाके की आवाज आई और सीने में तेज जलन महसूस होने लगी। उसे लगा कि अब वह कभी उठ नहीं पाएगी, लेकिन उसने हिम्मत जुटाई और घिसटते हुए सीढ़ियों तक पहुंची। वहां से उसने मां को आवाज दी, और फिर मां और पिता उसे अस्पताल लेकर गए।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

सिकल सेल उन्मूलन में शामिल हर नागरिक: राज्यपाल पटेल ने सबका साथ–सबका विकास का महत्व बताया

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन प्रयासों को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने  आहवान करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?