सिवनी में मवेशी चराने जंगल गया था युवक, बाघ के हमले में युवक की मौत, वन विभाग ने सहायता राशि दी

सिवनी
चिखली जंगल में 19 अक्टूबर शनिवार सुबह पालतू मवेशी चराने जंगल गए एक युवक को बाघ ने हमला कर मार डाला। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों व कुरई थाना पुलिस बल ने पंचनामा व पोस्ट मार्टम के बाद स्वजनों को मृतक का शव सौंप दिया है। घटना दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत खवासा वन परिक्षेत्र के चिखली गांव की है। 22 वर्षीय युवक अनमोल चावरे शनिवार सुबह लगभग 9 बजे अपने चचेरे भाई अजय चावरे के साथ पालतू मवेशियों को चराने गांव से लगे जंगल गया था। अनमोल मवेशी चराते हुए अजय से दूर जाकर लापता हो गया। अनमोल को खोजने अजय व स्वजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल पहुंचे। छानबीन के दौरान वहिदाबाद बीट के जंगल में अनमोल का लहुलुहान शव मिला। मौके पर बाघ के पगमार्क व शव घसीटने के निशाने पाए गए हैं।

घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश जताया, हालांकि पुलिस व वन अमले की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हो गए। बाघ हमले के बाद लगभग 150 मीटर दूर जंगल में युवक का शव घसीट कर ले गया। लेकिन शव को नहीं खाया।

पेंच-कान्हा कारीडोर में वारदात
खवासा वन परिक्षेत्र का संपूर्ण जंगल पेंच-कान्हा कारीडोर में आता है। इस क्षेत्र में बाघ सहित दूसरे वन्यप्राणियों की मौजूदगी रहती है। इससे पहले भी कॉरीडोर जंगल में मवेशियों के चराने गए कई व्यक्तियों की मौत बाघ के हमले में हो चुकी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिवनी विधायक दिनेश राय, दक्षिण सामान्य वनमंडल के डीएफओ एचएस मिश्रा, बरघाट एसडीओपी ललित गठरे, कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया सहित कुरई पुलिस थाना का बल मौके पर पहुंच गया था।

  • admin

    Related Posts

    गाड़ी मॉडिफिकेशन पर नई चेतावनी, चालान और इंश्योरेंस संबंधी दिक्कतें बढ़ेंगी

    इंदौर. इंदौर शहर में गाड़ियों को स्टाइलिश बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। एलईडी लाइट, तेज आवाज वाले साइलेंसर, हाई पावर म्यूजिक सिस्टम और स्ट्रक्चर में बदलाव युवाओं…

    शिक्षा में सख्ती: MP बोर्ड ने 5वीं-8वीं के 1.29 लाख फेल छात्रों के लिए मई में पुनः परीक्षा तय की

    भोपाल प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। दोनों कक्षाओं के करीब 1.29 लाख विद्यार्थी 33 प्रतिशत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 4 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?