मालगाड़ी के सामने कूद कर युवक ने दी जान

कोरबा

एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जो आपको झकझोर कर रख देगी. एक युवक ने तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी के सामने अचानक छलांग लगाकर जान दे दी. लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाता रहा, लेकिन युवक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. जिसके बाद कुछ ही सेकंड में सब कुछ खत्म हो गया. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.

मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी का चालक लगातार हॉर्न बजाता रहा, लेकिन युवक अचानक ट्रैक पर आकर कूद गया. हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे आरपीएफ और उरगा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 25 से 27 वर्ष के बीच है. उसने जींस और शर्ट पहन रखी थी. पहचान के लिए गांव के कोटवारों की मदद से मुनादी कराई जा रही है. साथ ही व्हाट्सएप ग्रुपों में फोटो वायरल कर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

हालांकि, इस घटना को लेकर एक प्रशासनिक विडंबना भी सामने आई, क्योंकि घटना स्थल जांजगीर-चांपा जिले की सीमा से सटे क्षेत्र में है. ऐसे में आगे की कार्रवाई के लिए चांपा जीआरपी का इंतजार करना पड़ा. इस दौरान मृतक का शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा, जो गंभीर लापरवाही का संकेत है.

चांपा रेलवे आरपीएफ का इंतजार करना पड़ा रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव. घटना में कार्रवाई को लेकर यह एक बड़ी विडंबना सामने आई है, जहां एक बार नहीं कई बार ऐसी घटना सामने आ चुकी है कि इस घटना के बाद शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा चुकी घटना सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के पास घटी है और आगे कार्रवाई के लिए पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा से चांपा रेलवे जीआरपी पुलिस का इंतजार करना पड़ा.

  • admin

    Related Posts

    स्पोर्ट्स टैलेंट को मिलेगा मंच: चयन प्रक्रिया आखिरी चरण में, खेल मंत्री ने दिया आश्वासन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सैकड़ों खिलाड़ी पिछले 7-8 वर्षों से रोजगार के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। इस मामले…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आह्वान: पांडुलिपि संरक्षण में योगदान दें प्रदेशवासी

    पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान पांडुलिपियाँ: हमारी पहचान, हमारा गर्व – संरक्षण के लिए आगे आएँ नागरिक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 0 views
    वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 0 views
    LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

    आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 0 views
    आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?