कृषि उपज मंडी प्रांगण उज्जैन में एम.पी. फार्म गेट एप के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला आयोजित की गई

उज्जैन.
गुरूवार को कृषि उपज मंडी समिति उज्जैन के अनाज मंडी प्रांगण में म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा कृषकों एवं व्यापारियों के मध्य कय विकय हेतु विकसित मोबाईल एप एम.पी.फार्म गेट एप के प्रचार प्रसार तथा इसके माध्यम से होने वाले व्यापार में वृद्धि हेतु कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला के प्रारम्भ में भगवान बलराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात् उपसंचालक/ मंडी सचिव प्रवीण वर्मा द्वारा अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

कार्यशाला में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयति सिंह तथा संयुक्त संचालक म०प्र० राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय उज्जैन चंद्रशेखर वशिष्ठ उपस्थित हुए ।कार्यशाला में अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, सचिव हजारीलाल मालवीय ,कोषाध्यक्ष अशोक तल्लेरा, भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष दशरथ पंड्या,  कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 200 से अधिक कृषकगण एवं काफी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहें ।

कार्यशाला को संयुक्त संचालक मंडी बोर्ड वशिष्ठ ने संबोधित करते हुए एम.पी. फार्मगेट एप के निर्माण एवं उद्देश्यों तथा आगामी समय में अधिकाधिक उपयोग करने के संबंध में जानकारी तथा सुझाव दिये गये । कार्यशाला में कलेक्टर सिंह द्वारा संबोधित करते हुए उपस्थित कृषकों एवं व्यापारियों को फार्मगेट एप के अधिकाधिक उपयोग किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

कार्यशाला में स्वागत भाषण उपसंचालक मंडी बोर्ड / सचिव मंडी उज्जैन प्रवीण वर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यापारी राजेन्द्र राठौर द्वारा किया गया तथा आभार महेन्द्र जैन द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मंडी समिति के अधिकारी/कर्मचारी दीपक श्रीवास्तव, कमल बर्मन, जितेन्द्र तिवारी, प्रदीप कुमार साहू  आदि उपस्थित रहें।

  • admin

    Related Posts

    लव स्टोरी के दर्दनाक अंत की जांच कर रही पुलिस, दूसरी जगह सगाई से दुखी लड़की और प्रेमी ने खाया जहर

    शाजापुर. शाजापुर शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र के करेड़ी नाका के पास जहरीला पदार्थ खाने वाले प्रेमी युगल की मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है। युवती…

    कछुओं के संरक्षण-संवर्धन से जलीय पारिस्थितिकी होगी सशक्त और संतुलित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार जंगलों और जल स्रोतों को समृद्ध बनाकर वन्य और जलीय जीवों के संरक्षण के लिये सतत प्रयास कर रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 1 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?