महाराजगंज में महिला की फिल्मी स्टाइल में हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महाराजगंज

 जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के करमहिया टोला में आपसी रंजिश के चलते एक 30 वर्षीय महिला की फिल्मी अंदाज में हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों में शामिल संदीप सहानी और जितेंद्र सहानी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जो इस हत्याकांड का कारण बनी। बीती रात संदीप सहानी और उसके परिवार ने जितेंद्र सहानी की पत्नी जसमती देवी को अपने घर बुलाया और बातचीत के दौरान दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए महिला की लाश को बेड के अंदर छिपा दिया गया।

जब काफी देर तक जसमती देवी घर नहीं लौटी, तो उसके पति जितेंद्र सहानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ोसी के घर से महिला का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने बताया कि सोनौली पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ही सभी छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, और पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, "यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है, और हमारी टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।"

मौके पर बुला ली गई भारी फोर्स

पड़ोसी के घर में जसमती की हत्या कर लाश छिपाये जाने की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। देखते-देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अफरा-तफरी का माहौल देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गयी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतका का शव जिस घर से बरामद हुआ, उस घर के छह सदस्यों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया।

क्‍या बोली पुलिस 

महाराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ोसी के घर से जसमती की लाश बरामद की है। रंजिश को लेकर हत्या की आशंका की जताई जा रही है। जितेंद्र सहानी की तहरीर पर पड़ोसी संदीप सहानी, मनोरमा सहानी, संजू सहानी, राधिका, गौतम सहानी, सोनू सहानी के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    कहां से पैसा आया और कहां खर्च हुआ, अब सब कुछ है स्पष्ट

    लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में एक स्पष्ट और व्यावहारिक बदलाव किया है। अब टैक्स को केवल राजस्व इकट्ठा करने का माध्यम नहीं माना जा रहा,…

    कॉरिडोर का किया अवलोकन, बच्चों को दी चॉकलेट

    लखनऊ/मीरजापुर  गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मुख्यमंत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी