बदायूं की एक महिला अपने प्रेमी के साथ तीसरी बार लाखों के नगद और जेवरात लेकर भाग गई

बदायूं
 बदायूं में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ जीने-मरने की जिद पर अड़ी है। उसका प्रेमी भी इससे पहले इसी तरह दो शादियां कर चुका है। यह महिला इसकी तीसरी प्रेमिका है।

जनवरी के शुरू में बदायूं जिले की कोतवाली बिसौली क्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला और दो बच्चों की मां तीसरी बार अपने प्रेमी के साथ लाखों रुपए और जेवरात लेकर फुर्र हो गई। मामला जब कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा तब पुलिस भी हैरान रह गई।

महिला एक बेटे और एक बेटी की मां है। प्रेमी भी इससे पहले दो शादियां कर चुका है। अब उन दोनों पत्नियों को छोड़कर अकेला रह रहा है। अब वह तीसरी शादी करके इस प्रेमिका के साथ जीवन व्यतीत करना चाहता है।

महिला बीती 2 जनवरी को करीब ढाई लाख नगद और ससुराल के घर में रखे जेवरात लेकर फरार हो गई। महिला का पति सर्राफा कारोबारी है। इसलिए चर्चा है कि ये जेवरात लाखों या फिर करोड़ों के हो सकते हैं। शहर में चर्चा है कि महिला इसी शख्‍स के साथ तीसरी बार भागी है।

इससे पहले भी महिला दो बार इसी प्रेमी के साथ भाग चुकी थी और उस वक्त कुछ दिनों तक ही उसके साथ इधर-उधर रहकर वापस अपने घर लौट आई थी। लेकिन लग रहा है इस बार प्रेमी और प्रेमिका के भागने की प्लानिंग सोची समझी थी और लाखों का जेवरात और नगदी साथ ले गई।
पुलिस ने 7 दिन पहले दर्ज किया मामला

घर से फरार लाखों के जेवरात और लाखों की नगदी लेकर फरार हुई पत्नी जब 18 दिनों तक वापस नहीं आई तो पति और उसके परिजनों ने बदायूं के एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे ढूंढना शुरू किया। जैसे ही महिला का मोबाइल नंबर ऑन हुआ लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला।

27 जनवरी को थाना पुलिस उसे थाने ले आई। हालांकि पुलिस ने महिला को कहां से बरामद किया इसको लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं बताई है क्योंकि प्रेमी अभी भी फरार है। हां पुलिस उसे बरामद कर थाने लाने की बात जरूर स्वीकार कर रही है। इधर चर्चा है कि प्रेमिका अभी भी पति और दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। अब पुलिस मंगलवार को उसके 164 के तहत बयान दर्ज कराएगी। इसके बाद पता चलेगा कि वह प्रेमी के साथ जायेगी या फिर पति के पास लौटेगी।

admin

Related Posts

जालोर में योगी का संबोधन: जौहर को आत्मसम्मान का तेज बताया, बंदरों की मिसाल देकर लोभ छोड़ने की सीख

जालोर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जालोर के प्रसिद्ध सिरे मंदिर में रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित महायज्ञ में शिरकत की।…

Government Offers Incentives with a 50% Subsidy; Floriculture Forges a New Identity for Farmers

  सरकारी योजनाओं का असर: पारंपरिक खेती छोड़ किसान अपना रहे हैं जरबेरा जैसी उच्च लाभ वाली खेती लखनऊ, योगी सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव