पार्षद के घर में घुसी महिला, विवाद के बाद दोनों आग में झुलसीं; एक की हालत गंभीर

 शिवपुरी
फिजिकल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में निवासरत वार्ड 27 की महिला पार्षद के घर बुधवार की सुबह एक महिला टेलर पहुंची और उसने पार्षद से झगड़ा करते हुए उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर हत्या का प्रयास किया, हालांकि इस प्रयास में महिला टेलर बुरी तरह से जल गई है, जबकि महिला पार्षद के सिर्फ हाथ और माथा ही झुलसा है।

बुधवार की सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच दर्पण कॉलोनी में निवासरत महिला टेलर रानी नामदेव इंद्रा कॉलोनी में निवासरत वार्ड 27 की महिला पार्षद सुमन बाथम के घर पहुंची। घर के अंदर घुसकर सीधा प्रथम तल पर पहुंची और महिला पार्षद सुमन बाथम के साथ कुछ बहसबाजी की। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
कैमरे में दिखी चिंगारी

इसके बाद सुमन बाथम व रानी नामदेव कैमरे के फोकस से आउट हो गईं। कुछ ही सेकंड में कैमरे में आग की चिंगारी से दिखी, इसी दौरान महिला पार्षद मौके से भागते हुए नजर आईं, जिनके कपड़ों में आग लगी थी। पार्षद के परिवार के सदस्य रानी नामदवे की आग बुझाते हुए नजर आए।

हालांकि पूरे घटनाक्रम में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किसने लगाई और कैसे लगी। पूरे घटनाक्रम के पीछे के कारणों पर दिन भर न तो रानी नामदेव के स्वजन मुंह खोलने के लिए तैयार हुए और न ही सुमन बाथम के पति राजू बाथम।
कुछ कपड़े सिलवाए थे

राजू बाथम का कहना था कि वह तो घर पर सो रहे थे, उन्हें कुछ नहीं पता कि रानी क्यों आई और पूरा घटनाक्रम क्या है। हालांकि देर रात महिला पार्षद सुमन बाथम ने पुलिस को बयान दिया कि रानी नामदेव से उसने कुछ कपड़े सिलवाए थे।

सिलाई के पैसे उसने दे दिए थे, लेकिन रानी का कहना था पैसे और देना है। इसी बात को लेकर वह घर पर पेट्रोल लेकर पहुंची और उससे झगड़ा करते हुए पेट्रोल छिड़क कर उसकी हत्या का प्रयास किया।
हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया

सिलाई के पैसों के लेनदेन को लेकर रानी ने घर आकर विवाद किया और पार्षद पर पेट्रोल छिड़ककर उसको आग लगाने का प्रयास किया। रानी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। – अमन सिंह राठौड़, एसपी शिवपुरी

admin

Related Posts

समर ट्रैवल हुआ आसान! MP से बिहार और महाराष्ट्र के लिए 15 जुलाई तक स्पेशल ट्रेनें

भोपाल यात्रियों की बढ़ती संख्या और ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। भोपाल मंडल से होकर पुणे-दानापुर विशेष ट्रेन और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर विशेष…

गेस्ट फैकल्टी नियमितीकरण पर हाईकोर्ट का फैसला, लंबी सेवा से नहीं मिलता नियुक्ति का अधिकार

जबलपुर  मध्यप्रदेश के कॉलेजों में अध्यापन का भार सम्भाल रहे 5000 से ज्यादा गेस्ट फैकल्टी को हाईकोर्ट के फैसले से तगड़ा झटका लगा है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियमित नियुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा