सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली और मणिपुर के बीच खेले गए मैच में हटके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना, सभी 11 के 11 खिलाड़ियों ने की बॉलिंग

नई दिल्ली
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के ग्रुप सी में दिल्ली और मणिपुर के बीच खेले गए मैच में ऐसा कुछ हुआ, जो इससे पहले कभी टी20 क्रिकेट में नहीं हुआ है। दिल्ली के नाम एक एकदम ही हटके वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दिल्ली की ओर से टी20 मैच में 11 के 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी कर डाली। आयुष बदोनी टीम के कप्तान हैं और साथ ही विकेटकीपर भी हैं, इस मैच में उन्होंने भी अपने हाथ गेंदबाजी में आजमा लिए। 11 के 11 खिलाड़ियों में किसी ने अभी अपने कोटे के चार ओवर पूरे नहीं किए। हर्ष त्यागी, दिग्वेश राठी और मयंक रावत ने तीन-तीन ओवर किए, जबकि आयुष सिंह, अखिल चौधरी और आयुष बदोनी ने दो-दो ओवर किए। वहीं आर्यन राणा, हिम्मत सिंह, प्रियांश आर्या, यश धुल और अनुज रावत ने एक-एक ओवर फेंका।

मणिपुर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 120 रन बनाए। 41 रनों तक मणिपुर ने छह विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रेक्स राजकुमार, विकेटकीपर अहमद शाह ने मिलकर इसके बाद मणिपुर के लिए कुछ रन जोड़े। अहमद शाह मणिपुर की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे और उन्होंने 32 रनों की पारी खेली। टॉप ऑर्डर में उलेनयई ने 19 रन बनाए, इसके बाद तो एक के बाद एक बैटर आउट होता चला गया।

मणिपुर की ओर से अगर आखिरी के ओवरों में लोअर मिडिल ऑर्डर्स के बैटर्स ने रन नहीं बनाए होते, तो टीम का स्कोर 100 रन भी नहीं हो पाता। टी20 क्रिकेट में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है, जब किसी टीम की ओर से 11 के 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की हो और अब यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दिल्ली के नाम दर्ज हो गया है। मैच में मणिपुर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया था। ग्रुप सी में दिल्ली फिलहाल इससे पहले अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही है।

admin

Related Posts

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

लखनऊ  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण की शुरुआत तो हो चुकी है, लेकिन इकाना स्टेडियम में पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के…

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

लखनऊ आईपीएल 2026 के लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल के बीच बुधवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होने वाले मैच को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने रूट डायवर्जन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा