16 मार्च से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, लोकसंस्कृति और जनसंचार के विविध आयामों पर होगी चर्चा

जयपुर

पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय द्वारा “लोकसंस्कृति और जनसंचार” विषय पर द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 16 मार्च से किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य लोकसंस्कृति और आधुनिक जनसंचार माध्यमों के अंतर्संबंधों पर अकादमिक विमर्श को बढ़ावा देना है।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नन्दकिशोर पाण्डेय ने संगोष्ठी का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि लोकसंस्कृति और जनसंचार माध्यमों के बीच संबंधों पर होने वाले विविध व्याख्यान और शोध समाज तथा राष्ट्र को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोक परंपराओं के संरक्षण और समकालीन संदर्भों में उनके सशक्त प्रस्तुतीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

संगोष्ठी के संयोजक डॉ. मनोज लोढा ने बताया कि दहमीकलां स्थित विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से विद्वान, शोधार्थी, मीडिया विशेषज्ञ तथा लोकसंस्कृति के अध्येता भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के प्रमुख विषयों में भारतीय लोकगीत और जनसंचार माध्यम, लोकनृत्य और दृश्य माध्यम, लोकसंस्कारों का मीडिया प्रतिनिधित्व, लोकदेवता और डिजिटल मंच, डिजिटल मीडिया एवं लोकसंस्कृति का अंतर्संबंध तथा लोक अध्ययन पर जनसंचार शोध जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार यह संगोष्ठी लोक परंपराओं और आधुनिक मीडिया के बीच संवाद स्थापित करने के साथ-साथ शोध और अकादमिक दृष्टिकोण को भी मजबूत करने का मंच प्रदान करेगी।

admin

Related Posts

IPL Schedule Update: पहले चरण में जयपुर नहीं, दूसरे राउंड में सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेलेंगे मैच

जयपुर. राजस्थान के क्रिकेट फैंस के लिए एक मायूस करने वाली खबर सामने आ रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का बिगुल 28 मार्च से बजने जा रहा है। लेकिन…

Rajasthan Assembly में बड़ा बदलाव: 49 साल बाद बढ़ेगी MLA सीटों की संख्या

जयपुर. राजस्थान की राजनीति में आने वाले समय में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले 49 सालों से स्थिर रही विधानसभा सीटों की संख्या में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 0 views
IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 1 views
क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

गंभीर-पाटिल के रिश्तों में दरार! संदीप पाटिल बोले- अब बात तो दूर, मेरी तरफ देखते भी नहीं

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 0 views
गंभीर-पाटिल के रिश्तों में दरार! संदीप पाटिल बोले- अब बात तो दूर, मेरी तरफ देखते भी नहीं

युकी भांबरी-आंद्रे गोरान्सन का दमदार प्रदर्शन, इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 1 views
युकी भांबरी-आंद्रे गोरान्सन का दमदार प्रदर्शन, इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में एंट्री

धोनी बनाम युवराज विवाद पर सच्चाई आई सामने, पूर्व क्रिकेटर ने बताई अंदर की बात

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 0 views
धोनी बनाम युवराज विवाद पर सच्चाई आई सामने, पूर्व क्रिकेटर ने बताई अंदर की बात

संजू सैमसन के बराबर चमका ये स्टार, डिविलियर्स बोले– असली हीरो उसी को मानता हूं

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 3 views
संजू सैमसन के बराबर चमका ये स्टार, डिविलियर्स बोले– असली हीरो उसी को मानता हूं