लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

बहराइच
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी। यह घटना लखनऊ-बहराइच मार्ग पर करीम बेहड़ गांव के पास हुई, जहां एक कार और डंपर की टक्कर में 3 महिलाओं, सेना के एक जवान और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी गुलाम हजरत (65) अपनी पत्नी, बहू, एक साल की बच्ची और सेना के एक जवान के साथ लखनऊ दवा लेने जा रहे थे। उनकी कार जब करीम बेहड़ गांव के पास पहुंची तो कैसरगंज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को डंपर के नीचे से निकाला और राजमार्ग पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin

Related Posts

समाजवाद के नाम पर ‘परिवारवादी’ खा जाते थे गरीबों का हकः मुख्यमंत्री

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों के हित में दो बड़े कार्य किए। सुबह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विकास योजनाओं व तकनीक से जोड़ा तो शाम को वंचित व…

बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

लखनऊ. एक वक्त था जब बुंदेलखंड की पहचान सूखे, पलायन और गरीबी से थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसी बुंदेलखंड की ग्रामीण महिलाएं देश के सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन