मेहसाणा में निर्माण स्थल दर्दनाक हादसा, मिट्टी का भारी ढांचा धसा, 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली
गुजरात के मेहसाणा जिले के जसालपुर गांव में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी का भारी ढांचा धंस गया, जिसमें 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा दोपहर के समय हुआ जब मजदूर एक फैक्ट्री के भूमिगत टैंक के लिए गहरा गड्ढा खोद रहे थे.

पुलिस इंस्पेक्टर प्रह्लादसिंह वघेला ने घटना की पुष्टि की और बताया कि काम के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे मजदूर उसके नीचे दब गए. वघेला ने कहा, "अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं, और हमें आशंका है कि तीन से चार अन्य मजदूर अब भी दबे हो सकते हैं." मेहसाणा के एसपी तरुण दुग्गल ने बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी धंसने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. निर्माण का काम किसी प्राइवट कंपनी की देखरेख में हो रहा था.

मजदूरों के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
स्थानीय लोगों में इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया. सामने वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मजदूरों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. कंस्ट्रक्सन साइट पर देखा जा सकता है कि जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है. घटना ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मजदूरों की कार्य स्थलों पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

घटना स्थल पर चल रहा राहत-बचाव का काम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया. बचाव कार्य की बेहद चुनौतीपूर्ण रही क्योंकि धंसी हुई मिट्टी के नीचे कुछ और भी मजदूरों के फंसे होने की संभावना है. घटना की जांच चल रही है, और प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के उपायों को लागू करने का आश्वासन दिया है. पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है, और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का वादा किया गया है.

admin

Related Posts

ईरान से पलायन तेज: हजारों बेघर, 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – संयुक्त राष्ट्र का खुलासा

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने रविवार को बताया कि ईरान में बिगड़ते हालात की वजह से बड़ी संख्या में लोग अपना घर छोड़ कर…

होर्मुज में जहाजों की तैनाती पर अमेरिका की पहल, साउथ कोरिया ने दिया यह जवाब

सोल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहयोगी देशों पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए संयुक्त प्रयास का दबाव बना रहे हैं। जिन देशों का ट्रंप ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान