सूर्यकुमार के सामने कठिन चुनौती, आसान नहीं होगा अंग्रेजों से पार पाना, कोलकाता में पहला मुकबला

 कोलकाता

भारतीय क्रिकेट टीम अब अपने अगले मिशन के बेहद करीब आ गई है. टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसका पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. इस टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभाल रहे हैं.

बतौर कप्तान सूर्या की यह अपने करियर की छठी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है. उनका अब तक कप्तानी में धांसू रिकॉर्ड रहा है. सूर्या अब तक अपनी कप्तानी में एक भी टी20 सीरीज हारे नहीं हैं. साथ ही सूर्या इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली बार कप्तानी करेंगे.

सूर्या की कप्तानी में इन 4 टीमों को दी शिकस्त

सूर्यकुमार यादव को पहली बार कप्तानी नवंबर 2023 में मिली थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में कमान संभाली थी. पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 4-1 से बाजी मारी थी. इसके बाद सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम का अजेय रथ आगे बढ़ता गया.

ऑस्ट्रेलिया के बाद सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीकी देश का दौरा किया. यहां 2 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही. इसके बाद श्रीलंका को उसी के घर में 2-0 से हराया. जबकि बांग्लादेश को घरेलू टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने आखिरी टी20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2024 में खेली थी. चार मैचों की इस द्विपक्षीय टी20 सीरीज को भारतीय टीम ने 3-1 से अपने नाम की थी. अब सूर्या की मुश्किल चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ है.

सूर्या की कप्तानी में इस तरह जीते द्विपक्षीय टी20 सीरीज

नवंबर 2023 – ऑस्ट्रेलिया को घरेलू सीरीज में 4-1 से हराया
दिसंबर 2023 – साउथ अफ्रीका दौरे पर 1-1 से सीरीज बराबर
जुलाई 2024 – श्रीलंका को उसी के घर में 2-0 से हराया
अक्टूबर 2024 – बांग्लादेश को घरेलू सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया
नवंबर 2024 – साउथ अफ्रीका को उसी के घर में 3-1 से हराया

सूर्या की कप्तानी में टी20 रिकॉर्ड

कुल टी20 खेले: 17
जीते: 14
हारे: 3

टी20 के बाद वनडे सीरीज भी खेली जाएगी

बता दें कि भारत दौरे पर इंग्लैंड टीम सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा. टी20 के बाद भारत-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. चैम्पियंस ट्रॉफी भी वनडे फॉर्मेट में होगी. ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए एक प्रैक्टिस के तौर पर होने वाली है. सीरीज का पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में होगा.

इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

इंग्लैंड का भारत दौरा

पहला टी20- 22 जनवरी- कोलकाता
दूसरा टी20- 25 जनवरी- चेन्नई
तीसरा टी20- 28 जनवरी- राजकोट
चौथा टी20- 31 जनवरी- पुणे
पांचवा टी20- 2 फरवरी-  मुंबई
पहला वनडे- 6 फरवरी- नागपुर
दूसरा वनडे- 9 फरवरी- कटक
तीसरा वनडे- 12 फरवरी- अहमदाबाद

admin

Related Posts

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

नई दिल्ली भारतीय टीम ने गुरुवार को अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के काफी करीब…

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सभी प्रारूपों की कप्तान सोफी मोलिनक्स पीठ की दिक्कत की वजह से भारत के खिलाफ बाकी बहु-प्रारूप सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा