पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, अग्निकांड में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल

नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मारने वाले श्रमिकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना में सात अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, इस अग्निकांड में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं।  उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।  मुख्यमंत्री नायडू ने अनिता और जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।

वहीं आंध्र प्रदेश सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने अनकापल्ली जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में आठ श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री अनिता से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा मिले।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों की मदद करे। उन्होंने अधिकारियों को घटना की गहन जांच करने और उन्हें एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि घायल श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है।

admin

Related Posts

पहलगाम हमले के बाद 48 पर्यटक स्थल किए गए बंद, सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद सरकार का फैसला

श्रीनगर पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कई पर्यटक स्थलों को मौजूदा वक्त के लिए बंद कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर सरकार ने सुरक्षा…

भारतीय सेना की कार्रवाई से बचने पाकिस्तान ने आतंकवादियों को आर्मी के बंकर में शिफ्ट होने के लिए कहा

श्रीनगर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों को लॉन्च पैड से निकालकर आर्मी शेल्टर्स में शिफ्ट किया जा रहा है. पाकिस्तान की सेना ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आज KKR के खिलाफ दिल्ली के सामने होगी ये चुनौती, प्लेऑफ्स की लड़ाई के लिए कोलकाता को चाहिए जीत

  • By admin
  • April 29, 2025
  • 1 views
आज KKR के खिलाफ दिल्ली के सामने होगी ये चुनौती, प्लेऑफ्स की लड़ाई के लिए कोलकाता को चाहिए जीत

वैभव की आँधी में उडा गुजरात, रचे कई कीर्तिमान, पांच हार के बाद जीता RR

  • By admin
  • April 29, 2025
  • 0 views
वैभव की आँधी में उडा गुजरात, रचे कई कीर्तिमान, पांच हार के बाद जीता RR

भोपाल की मायरा मेहता ने ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते

  • By admin
  • April 28, 2025
  • 3 views
भोपाल की मायरा मेहता ने ऑल इंडिया जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों शोएब अख्तर, तनवीर अहमद, बासित अली के यू-ट्यूब चैनल भी भारत में प्रतिबंधित हो चुके

  • By admin
  • April 28, 2025
  • 1 views
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों शोएब अख्तर, तनवीर अहमद, बासित अली के यू-ट्यूब चैनल भी भारत में प्रतिबंधित हो चुके