चार साल पहले आयोजित हुई ऑनलाइन परीक्षा में धोखाधड़ी कर पाई दारोगा की नौकरी, एक गलती से पकड़ा गया, FIR दर्ज

वाराणसी
पुलिस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी द्वारा चार वर्ष पूर्व धोखाधड़ी कर दारोगा की नौकरी पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अंगुष्ठ छाप (अंगूठा मिलान) के मिलान में पोल खुलने पर लखनऊ में दारोगा घनश्याम जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के केस दर्ज किया गया था। उक्त केस शुक्रवार को मिर्जामुराद थाना पर ट्रांसफर होकर आ गया हैं। केस की विवेचना अब मिर्जामुराद पुलिस करेंगी।

चार साल पहले आयोजित हुई थी परीक्षा
उत्तर-प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, हुसैनगंज लखनऊ द्वारा बीते 3 दिसंबर 2021 को मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी (केआईटी) में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। गोरखपुर जिले के साहबगंज, टीचर कॉलोनी (पीपीगंज) निवासी घनश्याम जायसवाल भी अभ्यर्थी रहा। इसके बाद घनश्याम का चयन होने पर उसे नियमानुसार प्रशिक्षण पर भेजा गया। इस बीच उच्च न्यायालय में रिट दाखिल होने पर बोर्ड स्तर पर समिति गठित कर अंगुष्ठ छाप के मिलान की कार्रवाई शुरू हुई।

दो साल पहले अंगुष्ठ छाप का मिलान किया गया
13 अक्टूबर 2023 को अंगुष्ठ छाप का मिलान कराया गया। इसके बाद अंगुली चिह्न ब्यूरो, लखनऊ को जांच के लिए भेजा गया। जांच में परीक्षा के समय मिले मिलान से अंगुष्ठ का मिलान नहीं हुआ। जांच में पता चला कि ऑनलाइन परीक्षा में घनश्याम जायसवाल प्रतिभाग नहीं किया था।

पुलिस भर्ती बोर्ड के निरीक्षक सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर हुसैनगंज थाना (लखनऊ) में बीते वर्ष 20 नवंबर को घनश्याम जायसवाल के खिलाफ उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम समेत 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया गया था। मिर्जामुराद थानाप्रभारी निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ से ट्रांसफर होकर उक्त केस आया है, जिसकी विवेचना अब खजुरी चौकी प्रभारी अनिकेत श्रीवास्तव करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री योगी का सिंगापुर में निवेश धमाका, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप से 6,650 करोड़ रुपये के तीन समझौते

    ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और हाइपरस्केल डेटा सेंटर परियोजनाओं में होगा निवेश, 20 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र, कानपुर-लखनऊ हाईवे और नोएडा/ग्रेटर नोएडा में विकसित…

    सिंगापुर दौरे में CM योगी ने उद्योगपति से मिलकर निवेश पर की अहम चर्चा

    लखनऊ /सिंगापुर     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर पहुंचते ही वहां के दिग्गज उद्योगपति टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हियान और उनकी टीम से मुलाकात की. इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 1 views
    हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- टी20 क्रिकेट में बदलनी होगी सोच

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर