अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले मरी गिलहरी, भड़के लोग, बाइडन प्रशासन की जमकर हुई आलोचना

वॉशिंगटन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक गिलहरी को मारे जाने के बाद विवाद पैदा हो गया है। अरबपति और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने बाइडन प्रशासन की आलोचना की है। साथ ही कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप गिलहरियों को बचाएंगे। दरअसल, पीनट नामक एक गिलहरी को पिछले दिनों रेबीज की वजह मार दिया गया था।। पीनट सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थी और उसके नाम से बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। यहां यूजर्स पीनट की फोटोज, वीडियो को लाइक करते थे। गिलहरी के साथ ही एक रैकून को भी मारा गया है।

गिलहरी को मारे जाने के बाद एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। मस्क ने इसे नासमझ और हृदयहीन हत्या मशीन करार दिया है। अरबपति मस्क ने 'एक्स' पर लिखा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गिलहरियों को बचाएंगे। आरआईपी पीनट।'' मस्क के इस पोस्ट में गिलहरी अपने मालिक लोंगो की पीठ पर बैठी हुई भी दिखाई दे रही है।

537,000 इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ इंटरनेट सनसनी बनी काली गिलहरी पीनट को न्यूयॉर्क के अधिकारियों ने मार डाला था। इसके बाद बाद उसके दुखी मालिक मार्क लोंगो ने नाराजगी जताई और बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी नाराज हुए। पीनट पहली बार लोंगो के पास तब आई थी, जब उसकी (गिलहरी) मां की एक कार के नीचे आने से मौत हो गई थी। इसके बाद लोंगो ने पीनट को बचाया और उसे बोतल से दूध पिलाया। बाद में सात साल तक गिलहरी लोंगो के पास ही रही। लोंगो ने ही पीनट नाम रखते हुए उसका इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया था।
 

रेबीज टेस्ट के बाद गिलहरी और रैकून को मारा गया

चेमंग काउंटी स्वास्थ्य विभाग और न्यूयॉर्क राज्य पर्यावरण संरक्षण विभाग (डीईसी) ने बताया कि पीनट और लोंगो के साथ रहने वाले एक रैकून को रेबीज टेस्ट के बाद मार दिया गया, क्योंकि पीनट ने एक जांच के दौरान एक सरकारी कर्मचारी को काट लिया था। डीईसी के एक बयान में कहा गया, "30 अक्टूबर को, डीईसी ने एक रैकून और गिलहरी को जब्त किया। दोनों मनुष्यों के साथ रहने की वजह से उनके भी रेबीज के संपर्क में आने की संभावना पैदा हो गई थी। अधिकारियों ने सार्वजनिक सुरक्षा पर जोर दिया और जानवरों के संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति को चिकित्सा परामर्श लेने की सलाह दी। हालांकि, लोंगो ने दुख और गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ''इंटरनेट, तुम जीत गए। तुमने अपने स्वार्थ के कारण सबसे अद्भुत जानवरों में से एक को मुझसे छीन लिया।"

admin

Related Posts

गोवा में जमीन कानून पर घमासान: CM सावंत की अपील बेअसर, बोरकर डटे आंदोलन पर

गोवा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि रिवॉल्यूशनरी गोअंस पार्टी (आरजीपी) विधायक वीरेश बोरकर ने भूमि-उपयोग नियमों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने…

बंगाल में SIR रिपोर्ट पर घमासान: BJP बोली—पूर्व मुख्य सचिव को तुरंत गिरफ्तार करो

कोलकाता पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पहले से ही हंगामा कर रही है, वहीं अब इस विवाद में विपक्षी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन