टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बड़ा इनाम, BCCI देगा 131 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक बार फिर से टीम इंडिया के खजाना खोला है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप चैंपियन बने रहने के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान कर दिया है। 8 मार्च को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। वहीं, मंगलवार 10 मार्च की सुबह बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2026 विजेता टीम के लिए महा-पुरस्कार का ऐलान कर दिया।

बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी रिवॉर्ड को लेकर दी है। मीडिया रिलीज में बीसीसीआई ने कहा है कि बोर्ड ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद उसे 131 करोड़ रुपये का कैश इनाम देने की घोषणा करता है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई और खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। टूर्नामेंट के इतिहास में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप अपने पास रखने वाला भारत पहला देश बन गया है।

इस खिताबी जीत के साथ, भारत ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गई, जिससे इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों में उसकी जगह और पक्की हो गई। बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी सफलता की कामना करता है।

2024 की विजेता टीम को मिले थे 125 करोड़ रुपये
आपकी जानकारी के लिए बता दें, BCCI ने T20 World Cup 2024 की विजेता बनने के बाद भारतीय टीम के लिए कुल 125 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशिकी घोषणा की थी। यह राशि न केवल खिलाड़ियों में, बल्कि कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी सदस्यों के बीच भी बांटी गई थी। सिलेक्शन कमिटी को भी इस रिवॉर्ड में से हिस्सा मिला था।

टीम इंडिया ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। उस खिताबी जीत के लिए बीसीसीआई ने 58 करोड़ रुपये के कैश प्राइज की घोषणा की थी। उस समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा थे। रोहित की ही कप्तानी में भारत ने 2007 के बाद पहली बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी।

admin

Related Posts

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के अब तक 18 सीजन हो चुके हैं। टूर्नामेंट के इतिहास…

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

इंदौर  शहर में 43 वर्षों के बाद एक बार फिर देशभर के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी आज से अगले कुछ दिनों तक अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आएंगे। भारतीय टेबल टेनिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 0 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 1 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 1 views
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

वीवीएस लक्ष्मण की यादगार पारी का रहस्य, 281 रन किस बैट से बनाए? अब सामने आया जवाब

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
वीवीएस लक्ष्मण की यादगार पारी का रहस्य, 281 रन किस बैट से बनाए? अब सामने आया जवाब

वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 3 views
वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित की नई मांग, BCCI से वनडे मैच बढ़ाने की अपील

धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 1 views
धोनी को नीचे भेजना सही नहीं, 8-9 पर बैटिंग पर पुजारा ने उठाए सवाल