छक्कों-चौकों की बरसात: सरफराज खान की विस्फोटक पारी से पंजाब उड़ा

नई दिल्ली
मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी रेड हॉट फॉर्म को बरकरार रखे हुए हैं। पंजाब के खिलाफ राउंड-7 के मुकाबले में उन्होंने 15 गेंदों में फिफ्टी ठोकी। इस दौरान उन्होंने पारी के 10वें ओवर में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा के ओवर में 3 छक्के और 3 चौके लगाकर कुल 30 रन बटौरे। बता दें, पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई के सामने 217 रनों का टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करते हुए सरफराज खान ने मात्र 20 गेंदों पर 7 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 62 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें मयंक मार्कंडे ने LBW आउट किया।
 
मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान अभिषेक शर्मा 8 तो प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए। यह दोनों इस सीजन पंजाब के लिए तगड़ी नींव रख रहे हैं। हालांकि पंजाब के खिलाफ दोनों फ्लॉप रहे।

अनमोलप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह के अर्धशतकों की मदद से पंजाब की टीम 216 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि पूरी टीम 50 ओवर नहीं टिक पाई। 217 के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई को अंगक्रिश रघुवंशी और मुशीर खान ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इसके बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने आए सरफराज खान ने तो समा ही बांध दिया। अभिषेक के 10वें ओवर में 6,4,6,4,6,4 के रूप में उन्होंने कुल 30 रन बटौरे।

सरफराज की 62 रनों की तूफानी पारी के दौरान स्ट्राइक रेट 310 का था। उनकी इस पारी के दम पर मुंबई मैच में काफी आगे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर मैच खत्म कर लौटना चाहेंगे। वह खबर लिखे जाने तक 19 गेंदों पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 49 रनों की दरकार है।

admin

Related Posts

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

नई दिल्ली   अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। बास डे लीडे के बेहतरीन…

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

 नई दिल्ली    भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का ताजा यू-टर्न सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि उसकी विफल राजनीति की खुली स्वीकारोक्ति है. 2026 टी20…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला