रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली 
भारत के 17 साल के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने इतिहास रच दिया है. अभिज्ञान कुंडू यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. एसीसी मेंस U19 एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में मलेशिया (MLY) के खिलाफ मैच के दौरान बल्ले से तबाही मचा दी है. अभिज्ञान कुंडू ने केवल 101 गेंद पर यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक ठोक दिया.

भारत के खूंखार क्रिकेटर ने ODI में ठोका दोहरा शतक
अभिज्ञान कुंडू ने मंगलवार को मलेशिया के खिलाफ U19 एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के मैच में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए 125 गेंदें पर नाबाद 209 रन जड़ दिए. अभिज्ञान कुंडू ने अपनी इस पारी में 167.20 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 17 चौके और 9 छक्के उड़ाए. अभिज्ञान कुंडू की इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारतीय U19 टीम (INDU19) ने मलेशिया U19 टीम (MLYU19) के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 408 रन का स्कोर खड़ा कर दिया.
 
गेंदबाज त्राहि-त्राहि करते हुए नजर आए
अभिज्ञान कुंडू के धमाके के सामने मलेशिया U19 टीम के गेंदबाज त्राहि-त्राहि करते हुए नजर आए. अभिज्ञान कुंडू ने अपना शतक महज 80 गेंदों पर ही पूरा कर लिया था. शतक बनाने के बाद अभिज्ञान कुंडू और भी ज्यादा खतरनाक हो गए और उन्होंने अपनी अगली 41 गेंदों पर 100 से ज्यादा रन जोड़ लिए.अभिज्ञान कुंडू अंत में 125 गेंद पर 209 रन बनाकर नाबाद लौटे. मलेशिया U19 टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. मलेशिया U19 टीम का यह फैसला उन्हीं पर भारी पड़ गया.

भारत ने दिया 409 रनों का टारगेट
भारतीय U19 टीम (INDU19) ने मलेशिया U19 टीम (MLYU19) को 50 ओवर में जीत के लिए 409 रनों का टारगेट दिया है. भारतीय पारी में अभिज्ञान कुंडू के अलावा वेदांत त्रिवेदी ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 106 गेंद पर 90 रन ठोक दिए. अभिज्ञान कुंडू यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. अभिज्ञान कुंडू का 209 रन का स्कोर अब यूथ ODI इतिहास में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इससे पहले अगस्त 2002 में अंबाती रायडू ने टॉन्टन में इंग्लैंड के खिलाफ यूथ ODI मैच में 169 गेंदों पर नाबाद 177 रन बनाए थे. 

admin

Related Posts

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR) के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला होने जा रहा है. खासतौर…

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार (1 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से हार का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI