एमपी में दिल दहला देने वाली वारदात—पबजी रोकने पर पति ने ली पत्नी की जान, आरोपी फरार

रीवा 
मध्य प्रदेश में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। मोबाइल पर पबजी गेम खेलने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति के दिनभर पबजी गेम खेलने से परेशान होकर पत्नी ने उसे गेम खेलना छोड़कर काम करने की सलाह दी। इससे नाराज होकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ कस्बे के वार्ड संख्या 15 में नव विवाहिता का शव उसके घर में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नेहा पटेल के रूप में हुई है। उसके पति पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि लगातार दहेज की मांग और पबजी गेम खेलने पर मना करने से विवाद बढ़ा, जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति के दिनभर पबजी गेम खेलने से परेशान होकर पत्नी ने उसे काम करने की सलाह दी, जिससे नाराज होकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने साढू को घटना की जानकारी देकर और पत्नी की लाश को कमरे में बंद कर वह फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि 5 मई 2025 को नेहा की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार, गुढ़वा निवासी रंजीत से हुई थी। छह माह पहले अग्नि के सात फेरे लेकर जिसके साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं, उसी पति पर अब अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। मोबाइल पर पबजी गेम खेलने की लत पति रंजीत पटेल को ऐसी लगी कि पत्नी की हर बात उसे नागवार गुजर रही थी। वो लगातार पत्नी से दहेज की मांग कर रहा था जिसे उसके ससुराल वाले पूरा नहीं कर पा रहे थे। इस बात को लेकर भी वो अपनी पत्नी से अक्सर विवाद करता था। पति दिनभर पबजी गेम खेलता था और कोई काम भी नहीं करता था। इसे लेकर अक्सर पत्नी उसे कुछ काम करने की सलाह देती थी, और इसी बात पर दोनों में झगड़ा भी होता था।

घटना के दिन भी देर रात पत्नी ने पति को पबजी खेलने की बजाय रोजी रोजगार करने की सलाह दी तो वह भड़क उठा। उसने गमछे से नेहा का गला घोंट दिया। घटना के वक्त परिजन दूसरे कमरे में थे। उन्हें इस घटना की भनक तक नहीं लगी। इसके बाद रंजीत घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। बाद में उसने अपने साढ़ू को मैसेज भेज कर नेहा को जान से मारने की जानकारी दी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि रंजीत और उसके परिवार वाले लगातार दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मायके वालों के भी बयान लिए गए हैं। पुलिस हर पहलुओं को लेकर जांच कर रही है और मृतिका के पति की तलाश कर रही है।

 

admin

Related Posts

मुख्य सचिव ने बैठक में कलेक्टर्स को दिए निर्देश

भोपाल संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने पेट्रोलियम पदार्थों की सुगम…

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

भोपाल  देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा देवी अहिल्या बाई की ३०० वीं जयंती के अवसर पर निर्मित फिल्म लोकमाता देवी अहिल्या बाई को इंटरनेशनल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम