2024 में क्लब में हुआ शर्मनाक वाक्या, पृथ्वी शॉ पर कोर्ट ने लगाई सज़ा और जुर्माना

नई दिल्ली 
भारतीय टीम से दूर चल रहे पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पृथ्वी शॉ को कोर्ट से झटका लगा है। मुंबई की डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने उन्हें जवाब ना दाखिल करने के मामले में 100 रुपए का जुर्माना लगाया है। फरवरी 2023 में शॉ का विवाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के साथ हुआ था। अब इस मामले पर कोर्ट ने शॉ पर जुर्माना ठोका है।

अदालत ने ठोका जुर्माना
पृथ्वी शॉ कोर्ट को जवाब नहीं दे रहे थे। ऐसे में अब कोर्ट ने उनसे नाराजगी जताते हुए 100 रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत की ओर से शॉ को 13 जून 2025 को आखिरी जवाब देने का मौका दिया गया था। लेकिन स्टार खिलाड़ी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 9 सितंबर को 100 रुपये का जुर्माना लगाते हुए उन्हें जवाब दाखिल करने का आखिरी मौका दिया है।

क्या था विवाद?
फरवरी 2023 में मुंबई के एक होटल में पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच विवाद हुआ था, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शॉ और सपना के बीच सेल्फी को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना के बाद सपना गिल ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन उस वक्त केस दर्ज नहीं हुआ था। इसके बाद सपना गिल ने मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
 
4 साल से भारतीय टीम से दूर
शॉ 4 साल से भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था। इसके बाद वह लगातार भारतीय टीम से दूर हैं। शॉ को आईपीएल 2025 के लिए भी कोई खरीदार नहीं मिला था। वह मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। अब तक भारत के लिए शॉ ने 5 टेस्ट मैच में 339 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 6 वनडे मैच में 31.50 की औसत के साथ 189 रन बनाए हैं। वहीं 1 टी-20 में शॉ ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन बल्लेबाजी में उन्हें मौका नहीं मिला था। आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक स्टार बल्लेबाज ने 79 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1892 रन बनाने के अलावा 14 अर्धशतक बनाए हैं।

admin

Related Posts

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत को इस साल जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को व्हाइट-बॉल टीम…

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

मियामी सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 34 सेट जीतकर अपना शानदार रिकॉर्ड भी बढ़ाया, जो पिछले साल के पेरिस मास्टर्स की शुरुआत से जारी है। एटीपी विन/लॉस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात