नशीला पदार्थ खिलाकर नौकर दंपति ने कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर की लूट

जयपुर

राजधानी जयपुर में आज बुधवार सुबह लूट की बड़ी वारदात हुई है। शहर के पॉश इलाके वैशाली नगर में रहने वाले कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर यह लूट की वारदात हुई है। घरेलू नौकर दंपती बनकर पहुंचे काजल और भरत ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। नौकर दंपती नेपाल के रहने वाले थे। 10 दिन पहले ही वे संदीप चौधरी के घर पर काम करने पहुंचे थे। संदीप चौधरी दिल्ली गए हुए थे और घर में उनकी पत्नी और माताजी थे। घरेलू नौकर दंपती ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर कांग्रेस नेता संदीप चौधरी की पत्नी और माताजी को बंधक बनाया। फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

कॉल रिसीव नहीं हुआ तो बेटी को किया कॉल
जानकारी के मुताबिक संदीप चौधरी ने आज सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी को कॉल किया। बार बार कॉल करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुआ। फिर उन्होंने अपनी मां को कॉल किया लेकिन मां ने भी कॉल रिसीव नहीं किया। सुबह 7 बजे से लेकर साढ़े 8 बजे तक जब पत्नी और मां से संपर्क नहीं हुआ तो संदीप चौधरी ने अपनी बेटी को कॉल करके कहा कि वह घर जाकर मां और दादी को संभालें। जब संदीप चौधरी की बेटी घर पहुंची तो उनकी मां और दादी दोनों बेहोशी की अवस्था में पड़े थे।

चौधरी की बेटी घर पहुंची तो उसकी मां और दादी दोनों बेहोश थी। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के लॉक और दरवाजे टूटे हुए थे। आभूषण और नकदी गायब थी। सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। बाहर का गेट भी खुला था और घरेलू नौकर दंपती फरार थे। बेटी समझ गई कि नौकरों ने ही लूट की वारदात की है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट अमित कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया।

करीब दो – ढाई करोड़ का माल ले गए लुटेरे
घरेलू नौकर दंपती ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया और घर की सभी अलमारियों को खंगाला। सोने चांदी के जितने भी आभूषण थे। सब समेट कर ले गए। यहां तक की संदीप चौधरी की पत्नी और माताजी को बेहोश करने के बाद उनके हाथों में पहने कड़े, कंगन और अंगूठियां भी उतार कर ले गए। गले में चेन तक नहीं छोड़ी। अनुमान के मुताबिक लुटेरे करीब ₹2 से 2.5 करोड़ के आभूषण और लाखों की नकदी लेकर फरार हुए हैं।

सुबह 5:30 बजे वारदात, साथियों को बुलाया था
लूट की यह वारदात आज बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई थी। संभवत घरेलू नौकर दंपती ने सुबह चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर संदीप चौधरी की पत्नी और सास को पिला दी थी। जिससे वे बेहोशी की हालत में होने लगे। इसके बाद आरोपी दंपती ने अपने तीन साथियों को बुलाया। ये साथ घर में घुसते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। चौधरी की पत्नी और मां के हाथ पर ऐसे भी निशान हैं जैसे लुटेरों ने कोई इंजेक्शन लगाए हों। ऐसा भी हो सकता है कि नशे के इंजेक्शन लगाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह करीब पौने छह बजे सभी लूटेरे फरार हो गए। संदीप चौधरी का कहना है कि उन्होंने एक एजेंसी के जरिए नेपाली दंपती को घरेलू नौकर के तौर पर रखा था। उनका पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया गया है। इसके बावजूद भी वारदात हो गई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

  • admin

    Related Posts

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    ऊर्जा संकट के बीच भारत को बड़ी सफलता, राजस्थान में मिला नया गैस रिजर्व

    जयपुर दुनियाभर में ऊर्जा संकट के बीच राजस्थान से खुशखबरी मिली है. सीमावर्ती जिले जैसलमेर में नेचुरल गैस का भंडार मिला है. जैसलमेर बेसिन स्थित डांडेवाला फील्ड में ऑयल इंडिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी