हिंसा के बीच उम्मीद की किरण: मणिपुर में सरकार-कुकी समुदाय के बीच बातचीत की शुरुआत

इम्फाल.

मई 2023 में भड़की हिंसा के बाद यह पहला मौका है जब मणिपुर सरकार के मुखिया और कुकी-जो समुदाय के शीर्ष नेतृत्व के बीच आमने-सामने बैठकर बातचीत हुई है। लगभग पौने दो घंटे तक चली इस बातचीत ने अशांति की जमी हुई बर्फ को पिघलाने का काम किया है।  

शांति की ओर पहला कदम
रविवार को कुकी समुदाय की ओर से जारी बयान में इस बात की पुष्टि हुई है। काउंसिल ने इसे औपचारिक संवाद की शुरुआत बताया है। हालांकि, बैठक में किसी ठोस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हुए। फिर भी मणिपुर की राजनीति को करीब से समझने वाले लोगों का मानना है कि दोनों पक्षों का एक मेज पर बैठना ही अपने आप में एक बड़ी कूटनीतिक जीत है।

कुकी समुदाय की शर्तें
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान कुकी-जो प्रतिनिधिमंडल ने बेहद सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने कुछ प्रमुख मांगें रखीं। कुकी समुदाय के नेताओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि संघर्ष के दौरान जान-माल गंवाने वाले पीड़ितों को न्याय मिलना किसी भी शांति प्रक्रिया की पहली अनिवार्य शर्त है। इसके अलावा कुकी नेताओं ने कहा कि हाल के दिनों में  कुकी और तांगखुल समुदायों के बीच बढ़े तनाव को तत्काल कम करने की आवश्यकता है। जब तक कोई अंतिम राजनीतिक समाधान नहीं निकल जाता, तब तक दोनों समुदायों के बीच बने 'बफर ज़ोन' की यथास्थिति बरकरार रखी जाए। उग्रवादी समूहों के साथ जारी सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस वार्ता को जल्द तार्किक अंजाम तक पहुंचाया जाए ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को बेहद धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने अपनी सरकार की ओर से शांति बहाली के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। सीएम ने इस बात की सराहना की कि चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद कुकी-जो काउंसिल संवाद के लिए आगे आई। बताते चलें कि मई 2023 से अब तक मणिपुर में 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं, हजारों की संख्या में लोग आज भी राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। उम्मीद है कि गुवाहाटी में हुई इस बैठक का नतीजा सिर्फ शांति ही हो।

admin

Related Posts

ईरान से पूरी दुनिया खतरे में – नेतन्याहू का बड़ा दावा, सबूतों के साथ किया खुलासा

ईरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को दुनियाभर के नेताओं से अपील की कि वे ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के युद्ध प्रयासों में शामिल हों। उन्होंने इजरायली…

वैश्विक तनाव के बीच भारत को राहत, होर्मुज संकट में रूस का पहला टैंकर मंगलुरु पहुंचा

नई दिल्ली   वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। रूस का कच्चा तेल लेकर चीन जा रहा टैंकर Aqua Titan अब भारत पहुंच गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 0 views
मिडिल ईस्ट में टकराव तेज: F-35 के बाद F-15 पर भी ईरान का हमला

IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 0 views
IPL में खेल चुके 11 पाकिस्तानी स्टार, एक ने जीता पर्पल कैप… लेकिन क्यों लगा बैन? जानिए पूरी कहानी

श्रीलंकाई खिलाड़ी का बड़ा फैसला: PSL छोड़ा, IPL में खेलने के पूरे आसार

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 0 views
श्रीलंकाई खिलाड़ी का बड़ा फैसला: PSL छोड़ा, IPL में खेलने के पूरे आसार

मैदान पर बरसी छक्कों की बारिश: स्वास्तिक चिकारा की 195 रन की पारी से टीम ने पार किया 300 रन

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 2 views
मैदान पर बरसी छक्कों की बारिश: स्वास्तिक चिकारा की 195 रन की पारी से टीम ने पार किया 300 रन

IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों का असर भारी, कई टीमों का संतुलन हुआ पूरी तरह गड़बड़

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों का असर भारी, कई टीमों का संतुलन हुआ पूरी तरह गड़बड़

लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन

  • By admin
  • March 22, 2026
  • 1 views
लगातार झटकों से जूझ रही केकेआर, हर्षित के बाद आकाश दीप भी नहीं खेलेंगे पूरा सीजन