RSS पर दिग्विजय सिंह की दुर्लभ तारीफ़! कांग्रेस के दिग्गज नेता ने आखिर क्या कहा?

जयपुर
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) पर अक्सर हमला करते रहते हैं। मगर इस बार मामला उलटा नजर आ रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक मंच से कहा- RSS की एक बात की मैं तारीफ करना चाहूंगा कि उनका 1925 से लेकर आज तक…. जानिए दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?

मीडिया चैनल पर चल रही बातचीत के दौरान उनसे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर कांग्रेस द्वारा हमला करने से जुड़े सवाल पूछे जा रहे थे। इसी समय पूछा गया- आरएसएस राष्ट्र विरोधी है या नहीं? इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं आरएसएस को राष्ट्र विरोधी नहीं कहूंगा। इसके बाद कहा- “RSS की एक बात की मैं तारीफ करना चाहूंगा कि उनका 1925 से लेकर आज तक का एजेंडा एक ही है, 'हिंदु राष्ट्र'। ये लोग हिंदु राष्ट्र के एजेंडा से इधर उधर नहीं जाते हैं।”

RSS प्रचारकों को सिर्फ हिंदु राष्ट्र दिखाई देता
दिग्विजय सिंह ने कहा- "मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि जिस तरह से रास्ता पर चलते हुए तांगे के घोड़े को सिर्फ सड़क दिखती है। उसी तरह RSS के प्रचारक को सिर्फ हिंदु राष्ट्र दिखाई देता है। इधर-उधर वो देख भी नहीं पाता है।" इसी बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने RSS पर हमला भी बोला। सिंह ने कहा- RSS लोकतंत्र के पक्ष में नहीं है। उन्होंने देश के संविधान को कभी भी स्वीकार नहीं किया।

RSS की विचारधारा भारतीय संविधान के खिलाफ
इसके बाद उन्होंने कहा- मुझे बताने की जरूरत नहीं है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ जिसको प्रधानमंत्री जी दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ बताते हैं, वह एक अनरजिस्टर्ड एनजीओ है। क्या कोई एनजीओ देश में बिना रजिस्ट्रेशन के काम कर सकता है क्या? RSS जिसकी विचारधारा शुद्ध रूप से भारतीय संविधान के खिलाफ है, उस पर कोई नियम लागू नहीं होगा।

admin

Related Posts

अब ईवीएम है, मतपेटियां नहीं… इसलिए कांग्रेस हार रही है: सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली  राज्यसभा में गुरुवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जोरदार कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जबसे वोटर कार्ड आया, तब…

विदेश यात्रा बनी विवाद का केंद्र, राहुल पर इंडिया ब्लॉक नेताओं की भी तल्ख टिप्पणी

नई दिल्ली  लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आगामी जर्मनी यात्रा को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस यात्रा को लेकर उनकी आलोचना करते हुए गांधी को पर्यटन मंत्री का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

“दूसरे टी20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक, तिलक वर्मा की बल्लेबाजी के बावजूद साउथ अफ्रीका की जीत, डिकॉक और बार्टमैन का दबदबा”

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 0 views
“दूसरे टी20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक, तिलक वर्मा की बल्लेबाजी के बावजूद साउथ अफ्रीका की जीत, डिकॉक और बार्टमैन का दबदबा”

बीच समंदर में यूजिनी बुशार्ड का बिकिनी लुक, कभी रैकेट से बिखेरती थी जीत की कहानियां

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 1 views
बीच समंदर में यूजिनी बुशार्ड का बिकिनी लुक, कभी रैकेट से बिखेरती थी जीत की कहानियां

रामोस ट्रांसफ़र बाजार में हॉट! मोंटेरे को अलविदा कहते ही यूनाइटेड ने किया संपर्क

  • By admin
  • December 11, 2025
  • 0 views
रामोस ट्रांसफ़र बाजार में हॉट! मोंटेरे को अलविदा कहते ही यूनाइटेड ने किया संपर्क

IPL 2026 मेगा बिडर्स: चोपड़ा ने बताए वे नाम जिन पर टीमों की लगेगी करोड़ों की होड़

  • By admin
  • December 11, 2025
  • 0 views
IPL 2026 मेगा बिडर्स: चोपड़ा ने बताए वे नाम जिन पर टीमों की लगेगी करोड़ों की होड़

इंग्लैंड पर आइसलैंड क्रिकेट का करारा व्यंग्य: बताया क्यों ऑस्ट्रेलिया में जीतना लगभग असंभव

  • By admin
  • December 11, 2025
  • 0 views
इंग्लैंड पर आइसलैंड क्रिकेट का करारा व्यंग्य: बताया क्यों ऑस्ट्रेलिया में जीतना लगभग असंभव

टेनिस प्रीमियर लीग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने की सराहना, दामिर और स्वर्सिना हुए प्रभावित

  • By admin
  • December 11, 2025
  • 0 views
टेनिस प्रीमियर लीग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने की सराहना, दामिर और स्वर्सिना हुए प्रभावित