बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद के बीच एकॉन का नया वीडियो वायरल, फैंस हुए हैरान

बंगलूरू

सिंगर एकॉन अपने म्यूजिक काॅन्सर्ट के लिए भारत आए हैं। 14 तारीख को उन्होंने बंगलूरू में परफॉर्म किया। 16 तारीख को मुंबई में उनका कॉन्सर्ट था। बंगलूरू म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान तो एकॉन के साथ फैंस ने बदसलूकी की, कुछ लोगों ने उनकी पैंट खींची, इससे वह असहज हो गए। अब एक और वीडियो सिंगर का वायरल हुआ है, जिसमें फैंस से बचने के लिए वह अलग ही तरीका अपनाते दिखे। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस नए वायरल वीडियो पर भी रिएक्शन दिए हैं।

एकॉन ने कैसे बनाई फैंस से दूरी और नाराज भी नहीं किया
सिंगर एकॉन के वायरल वीडियो में वह फैंस के बीच हैं, लेकिन फैंस उन्हें छू नहीं पा रहे हैं। दरअसल, एकॉन एक बड़ी से ट्रांसपेरेंट बॉल के अंदर है। इस बड़ी से बॉल को फैंस उन्हें हाथों पर उठाया हुआ है। एकॉन बॉल के अंदर गाना भी गा रहे हैं। इस तरह से वह पहले भी कई कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर चुके हैं। यह उनका सिग्नेचर स्टाइल है। फैंस ने भी एकॉन की इस यूनीक परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया है।

यूजर्स ने एकॉन के नए वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई खुद को बचा रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लोगों का भरोसा नहीं है कि ये एकॉन को कॉन्सर्ट से भी बाहर कर दें।' एक और फैन ने लिखा, 'अब यह छम्मक छल्लो गाने की तरह घूम रहे हैं।' कई यूजर्स ने इस वीडियो को खूब लाइक किया है।

भारत में अच्छी-खासी है एकॉन की पॉपुलैरिटी
सिंगर एकॉन हॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन’ में ‘छम्मक छल्लो’ सॉन्ग गाया था। इसके बाद वह भारतीय फैंस के बीच और भी ज्यादा पॉपुलर हो गए। अपने इंडियन म्यूजिक टूर के दौरान उन्होंने ‘छम्मक छल्लो’ सॉन्ग को फैंस के लिए स्टेज पर परफॉर्म भी किया।

 

admin

Related Posts

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा ने बिकिनी में पूल में दिखाए हॉट पोज़

मुंबई  क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक इन दिनों गोवा में हॉलीडे पर हैं. उन्होंने अपने वेकेशन से कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं.नताशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 0 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?