धर्म विशेष के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में आपत्ति जनक टिप्पणी कर शहर की कानून व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में नया आय मोड़

बुरहानपुर
धर्म विशेष के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में आपत्ति जनक टिप्पणी कर शहर की कानून व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में नया मोड़ आ गया है। यह काम पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए नाबालिग ने नहीं, बल्कि शहर का ही यश शाह था। उसने इंस्टाग्राम पर नाबालिग की फर्जी आईडी बनाई थी। वह इसके बाद हैदराबाद स्थित अपनी बहन के घर चला गया था। वहां से उसने 18 मार्च की रात अब्दुल ओवैश की आईडी पर फर्जी आईडी से चैटिंग कर आपत्ति जनक पोस्ट डाली थी।

नाबालिग से बदलना लेने के लिए की वारदात
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि आरोपित को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व यश का नाबालिग से झगड़ा हुआ था, जिसके चलते वह रंजिश रखे हुए था। बदला लेने की नीयत से उसने यह काम किया था।
उल्लेखनीय है कि घटना की रात सवा दस बजे के आसपास सैकड़ों की संख्या में धर्म विशेष के लोग कोतवाली थाने पहुंच गए थे। जिससे शहर की कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया था। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर किसी तरह मामले को शांत कराया था।

मारपीट करने वाले चार लोगों पर केस दर्ज
इस घटना के बाद नाबलिग के घर बाई साहब की हवेली क्षेत्र पहुंचे लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके चलते पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। 200 अन्य लोगों को भी मामले में सह आरोपी बनाया है। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा है कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। इंटरनेट मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट करने पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

 

  • admin

    Related Posts

    कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में कहा—जनता का स्वास्थ्य प्राथमिकता, फ्री इलाज के लिए पेश किया बिल

    भोपाल  मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने 'सार्वभौम निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा' को लेकर…

    इंदौर-खड़की होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा, प्रमुख स्टेशनों पर रुकने का इंतजार

     इंदौर होली के त्योहार पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इंदौर से खड़की (पुणे) के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

    क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 1 views
    क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

    जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 1 views
    जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 3 views
    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट