ODI में नया बादशाह! दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर तोड़ेंगे शिखर धवन का रिकॉर्ड

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस समय एक बड़े इतिहास की दहलीज पर खड़े हैं। बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे एकदिवसीय (ODI) मैच में अय्यर को 3000 रन पूरे करने के लिए केवल 34 रनों की आवश्यकता है। यदि वह इस आंकड़े को पार कर लेते हैं, तो वह पारियों के मामले में भारत के लिए सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और शिखर धवन के 72 पारियों वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।
 
श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर में अब तक 74 मैच खेले हैं, जिसकी 68 पारियों में 47.84 की औसत से कुल 2966 रन बनाए हैं। इस दौरान अय्यर ने 23 अर्धशतक और 5 शतक जड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि दूसरे मैच में वे शिखर धवन के इसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आंकड़ों के अनुसार, कीवी टीम के विरुद्ध अपनी पिछली 10 पारियों में उन्होंने हर बार 30 से अधिक का स्कोर बनाया है। वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका बल्लेबाजी औसत 66.00 का है, जो इस टीम के खिलाफ उनकी निरंतरता और दबदबे को साफ तौर पर दर्शाता है।

उनकी पिछली कुछ प्रमुख पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। इनमें 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में मुंबई में खेली गई 105 रनों की महत्वपूर्ण पारी और 2020 में हैमिल्टन में बनाया गया 103 रन का शतक शामिल है। हाल के मैचों में भी उन्होंने शानदार लय बरकरार रखी है, जिसमें दुबई में 79 और 48 रनों की पारियां और वडोदरा में खेली गई 49 रनों की पारी मुख्य है।

पहले वनडे मैच के बाद श्रेयस अय्यर अब अपने इस ऐतिहासिक लक्ष्य से मात्र 34 रन दूर रह गए हैं। अब प्रशंसकों और क्रिकेट पंडितों की नजरें बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे पर टिकी हैं, जहां अय्यर के पास शिखर धवन के पुराने कीर्तिमान को ध्वस्त कर भारतीय क्रिकेट में एक नया मील का पत्थर स्थापित करने का सुनहरा मौका होगा।

ODI में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की सूची (पारियों के आधार पर)

1. शिखर धवन: 72 पारियां

2. विराट कोहली: 75 पारियां

3. केएल राहुल: 78 पारियां

4. नवजोत सिंह सिद्धू: 79 पारियां

5. सौरव गांगुली: 82 पारियां

6. गौतम गंभीर: 87 पारियां

7. राहुल द्रविड़: 89 पारियां

8. एमएस धोनी: 90 पारियां

9. सचिन तेंदुलकर: 93 पारियां

10. दिलीप वेंगसरकर: 98 पारियां

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज