छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई शुरुआत, 24 बसें शुरू, 180 गांव सीधे जुड़े

रायपुर
 छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचलों में परिवहन सुविधा को मजबूत बनाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया और वर्चुअली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

10 जिलों की 23 रूटों पर 24 नई बसें, 180 गांव सीधे जुड़े
दूसरे चरण के तहत बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों में 23 मार्गों पर 24 नई बसें संचालित होने लगीं। इससे 180 गांव पहली बार सीधे बस सेवा से जुड़ गए हैं, जो क्षेत्र के ग्रामीण परिवहन नेटवर्क के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है। कार्यक्रम में कई ग्रामीण उसी बस में सवार होकर पहुंचे, जो योजना के प्रथम चरण में शुरू की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अब ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंचना पहले की तुलना में बहुत आसान हो गया है।

पहले मुश्किल था सफर, अब सड़क से संभव
सुकमा–दोरनापाल–कोंटा मार्ग से आए ग्रामीणों ने बताया कि वे 110 किलोमीटर की यात्रा बस से कर कार्यक्रम तक पहुंचे। पहले यह सफर बेहद कठिन, असुविधाजनक और समय लेने वाला था।

कोई गांव विकास से अछूता न रहे- मुख्यमंत्री साय 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से अलग न रहे

    योजना से परिवहन सुविधा में वृद्धि हो रही ह

    गांवों को शहरों, सेवाओं और अवसरों से जोड़कर सामाजिक–आर्थिक समानता को मजबूत किया जा रहा है

उन्होंने 180 गांवों के लोगों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अब उनकी यात्रा सुरक्षित, समयबद्ध और सुविधाजनक होगी, जिससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

परिवहन मंत्री बोले- वनांचलों में बसें पहुंचाना ऐतिहासिक कदम
परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जिन पहाड़ी, वनांचल और दूरस्थ गांवों तक कभी सार्वजनिक परिवहन नहीं पहुंचा था, वहाँ भी अब बस सेवाएँ चालू हो गई हैं। यह योजना विशेष रूप से जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है।

पहले चरण में 250 गांव जुड़े थे

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का प्रथम चरण 4 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुरू किया था।

तब 250 गांव बस सेवा से जुड़े थे। अब दूसरे चरण में 180 और गांव जुड़ने से यह संख्या और बढ़ गई है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, परिवहन सचिव एस. प्रकाश समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अलग-अलग श्रेणियों में कुल 25 लाख रूपए तक का पुरस्कार

रायपुर ‘रन फॉर नेचर-रन फॉर कल्चर‘ की थीम होगी आयोजन छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने और बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर लाने के उद्देश्य से “बस्तर…

बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी

रायपुर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खडगवां ब्लॉक के ग्राम बेलबहरा की रहने वाली फुलकुंवर की कहानी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। एक समय था जब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान